लाइव न्यूज़ :

‘साइबर व्यवधान’ से ईरान के परिवहन और शहरीकरण मंत्रालय की वेबसाइट ठप हुईं

By भाषा | Updated: July 10, 2021 19:41 IST

Open in App

तेहरान, 10 जुलाई (एपी) ईरान में कंप्यूटर प्रणाली में ‘‘साइबर व्यवधान’’ के चलते शनिवार को परिवहन एवं शहरीकरण मंत्रालय की विभिन्न वेबसाइट ठप हो गईं।

आधिकारिक समाचार एजेंसी इरना ने यह जानकारी दी। इसने घटना का विवरण नहीं दिया और कहा कि मामले की जांच जारी है। मंत्रालय से संबंधित कंप्यूटर प्रणाली में इस तरह की घटना दूसरी बार हुई है।

शुक्रवार को साइबर हमले में हैकरों ने ईरान की रेल प्रणाली को निशाना बनाया था और देशभर में रेलवे स्टेशनों पर लगे विभिन्न डिस्प्ले बोर्ड पर ट्रेनों के रद्द होने या देर से चलने के बारे में फर्जी संदेशों की बाढ़ आ गई थी।

देश के दूरसंचार मंत्री मोहम्मद जवाद अजारी जाहरोमी ने शनिवार को संभावित साइबर हमलों को लेकर आगाह भी किया था। साल 2018 में भी ईरान को इसी तरह के हमलों का सामना करना पड़ा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब