लाइव न्यूज़ :

विपक्ष पर हमले की साजिश रचने के लिए ईरान के राजनयिक को दोषी पाया गया

By भाषा | Updated: February 4, 2021 19:23 IST

Open in App

एंटवर्प (बेल्जियम), चार फरवरी (एपी) ईरान के एक अधिकारी को फ्रांस में 2018 में ईरान के विपक्षी समूह पर बम से हमला करने की साजिश का सरगना होने का दोषी पाया गया और बेल्जियम की एक अदालत ने उन्हें 20 वर्ष कैद की सजा सुनाई। इस हमले को विफल कर दिया गया था। अधिकारी को राजनयिक छूट होने के दावे को अदालत ने खारिज कर दिया।

वियना में पदस्थापित राजनयिक असदुल्ला असदी ने अपने राजनयिक दर्जे का हवाला देते हुए पिछले वर्ष सुनवाई के दौरान गवाही देने से इंकार कर दिया। उन्हें बेल्जियम में गिरफ्तार किया गया था।

अभियोजकों ने आतंकवादी हमले में हत्या करने का प्रयास करने और एक आतंकवादी समूह की गतिविधियों में हिस्सा लेने के लिए असदी को अधिकतम 20 वर्ष कैद की सजा देने का आग्रह किया था।

असदी के वकील ने कहा कि उनके मुवक्किल ने अपने खिलाफ सभी आरोपों से इंकार किया है।

तीन अन्य संदिग्धों को भी जेल की सजा दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना