लाइव न्यूज़ :

ईरान ने स्वदेश विकसित टीके का मनुष्य पर पहला परीक्षण शुरू किया

By भाषा | Updated: December 29, 2020 21:25 IST

Open in App

तेहरान, 29 दिसंबर (एपी) ईरान में घरेलू तौर पर विकसित कोरोना वायरस के टीके की सुरक्षा और असर का पहला अध्ययन मंगलवार को शुरू हो गया और इसका उत्पादन कम रहने की खबरों के बीच संक्रमण से बुरी तरह प्रभावित इस देश में बड़ी संख्या में लोगों को इसे लगाने की जरूरत होगी। ईरान के स्टेट टीवी ने यह जानकारी दी।

ईरान में सरकारी स्वामित्व वाले फार्मास्युटिकल संघ बारेकट में शामिल शिफा फार्मेड ने टीके का विकास किया है और यह पहला टीका है जो मानव परीक्षण के स्तर पर पहुंच गया है। कंपनी की वेबसाइट के अनुसार वह बड़े स्तर पर एंटीबायोटिक और पेंसिलिन दवाओं के उत्पादन में शामिल है। उसने कोरोना वायरस को लेकर अपने अनुसंधान, इसके टीके के पशुओं पर परीक्षण आदि के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

ईरान क्षेत्र में कोविड-19 महामारी से सबसे बुरी तरह प्रभावित हुआ है जहां अब तक 12 लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं और संक्रमण से करीब 55,000 लोगों की जान जा चुकी है।

पहले चरण के क्लिनिकल परीक्षण में कुल 56 प्रतिभागियों को दो सप्ताह के अंदर ईरान निर्मित टीके की दो खुराक दी जाएंगी। यह जानकारी परीक्षण से जुड़े हामिद हुसैनी ने दी। उन्होंने बताया कि दूसरी खुराक दिये जाने के करीब एक महीने बाद परिणाम घोषित किये जाएंगे।

तेहरान के एक होटल में आयोजित समारोह में मंगलवार को तीन लोगों को पहला इंजेक्शन लगाया गया। समारोह में देश के स्वास्थ्य मंत्री ने भी भाग लिया। स्टेट टीवी ने ऐलान किया कि अभी तक किसी इंजेक्शन से बुखार आदि की कोई शिकायत नहीं है।

सबसे पहले टीका लगवाने वाली तायेबा मोखबेर ने कहा, ‘‘मुझे खुशी है कि वैज्ञानिक प्रक्रिया उचित तरीके से आगे बढ़ी।’’

सेताद फाउंडेशन के चेयरमैन की बेटी तायेबा ने कहा, ‘‘मुझे उम्मीद है कि इसका परिणाम हमारी जनता के स्वास्थ्य के रूप में निकलेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्व अधिक खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!