लाइव न्यूज़ :

ऑस्ट्रेलियाई विमान की फर्श पर गिरने के बाद भारतीय छात्रा की मौत, सवाल के घेरे में वारदात

By आकाश चौरसिया | Updated: July 1, 2024 16:46 IST

ऑस्ट्रेलिया से नई दिल्ली लौट रही भारतीय छात्रा की अचानक से फ्लाइट में गिरने से मौत हो गई है। लेकिन, खबर में जो बात सामने आई है, उसके तहत यह पूरी घटना सवाल के घेर में है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत की एक 24 वर्षीय छात्रा ऑस्ट्रेलियाई विमान में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत खबरों के मुताबिक छात्रा 4 साल के बाद परिजन से मिलने नई दिल्ली आने वाली थीलेकिन ऐसा हो नहीं सका और उसके साथ ये हो गया

नई दिल्ली: भारत की एक 24 वर्षीय छात्रा, जो ऑस्ट्रेलिया से लगभग 4 साल बाद भारत की राजधानी नई दिल्ली में परिजन से मिलने आ रही थी। लेकिन इस दौरान उसकी मौत ऑस्ट्रेलिया में उड़ान भरने से ठीक पहले क्वांटास फ्लाइट में हो जाती है। यह हादसा 20 जून को घटित हुआ, लेकिन खबर आज सामने आई। सामने आई जानकारी से पता चल रहा है कि उसने जैसे ही सीटबेल्ट बांधा, वैसे ही अचानक से वो हवाईजहाज की फर्श पर गिर पड़ी और मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई।  

मृत छात्रा मनप्रीत कौर मेलबर्न से दिल्ली के लिए उड़ान भरने को तैयारी में विमान में चढ़ी थी। हालांकि, मनप्रीत कौर को टुल्लामरीन हवाई अड्डे पर विमान में चढ़ने के तुरंत बाद छात्रा को चिकित्सा से जुड़ी समस्या उत्पन्न हुई थी, यह बात उनकी दोस्त ने बताई। ऐसे में यह जानकारी ऑस्ट्रेलियाई न्यूज एजेंसी news.com.au के जरिए सामने आई है।

मनप्रीत की दोस्त के अनुसार, 24 वर्षीय छात्रा एयरपोर्ट पर पहुंचने से पहले काफी अस्वस्थ महसूस कर रही थी, लेकिन इसके बावजूद फ्लाइट के लिए उसकी बोर्डिंग बिना किसी जांच के पूरी हो गई। लेकिन, जैसे ही उसने सीटबेल्ट बांधा, मनप्रीत अचानक से हवाईजहाज की फर्श पर गिर पड़ी और मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई।  

मनप्रीत की दोस्त गुरदीप गिरेवाल ने हेराल्ड सन को बताया कि जब छात्रा प्लेन में पहुंच गई, लेकिन उसके बाद भी उसे सीटबेल्ट लगाने में संघर्ष करना पड़ रहा था। उसकी फ्लाइट जब तक चलती, उतनी देर में वो गिर पड़ी और उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। ऑस्ट्रेलियाई एयरलाइन क्वांटास के प्रवक्ता ने बताया कि एयरलाइन क्रू और इमरजेंसी सेवा ने भी मेडिकल हेल्प करना का प्रयास किया, लेकिन फिर भी मनप्रीत को बचाने में सभी असफल रहे। 

उनके रूममेट ने कहा कि मनप्रीत कौर ऑस्ट्रेलिया पोस्ट में काम करती थीं और शेफ बनना चाहती थीं। महिला के मित्र ग्रेवाल ने उसके परिवार के लिए धन जुटाने के लिए एक GoFundMe लॉन्च किया। मनप्रीत कौर के दोस्त गुरदीप ग्रेवाल ने पोस्त में लिखा, 'नमस्ते, मेरा नाम गुरदीप ग्रेवाल है और मैं मनप्रीत कौर के लिए धन जुटा रहा हूं। वह मेरे गांव की छात्रा थी और घर जा रही थी। मेलबर्न हवाई अड्डे पर उड़ान भरते समय विमान में उनकी मृत्यु हो गई'। 

विक्टोरिया पुलिस कोरोनर के लिए एक रिपोर्ट तैयार कर रही है। क्वांटास के एक प्रवक्ता ने news.com.au को बताया कि उनकी "संवेदनाएँ उनके परिवार और प्रियजनों के साथ हैं"।

टॅग्स :ऑस्ट्रेलियाभारतपंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

क्राइम अलर्टकॉल सेंटर से 132 अरेस्ट, 1.07 करोड़ रुपये, 98 लैपटॉप, 229 मोबाइल और 19 वाहन बरामद, 300 से अधिक बैंक खातों से लेन-देन पर रोक, सबसे बड़े साइबर धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत