लाइव न्यूज़ :

भारतीय मूल के छात्र ने महारानी की राष्ट्रमंडल निबंध प्रतियोगिता, 2020 में मारी बाजी

By भाषा | Updated: November 20, 2020 22:37 IST

Open in App

लंदन, 20 नवंबर सिंगापुर में रहने वाले भारतीय मूल के 14 वर्षीय छात्र आदित्य चौधरी को शुक्रवार को ब्रिटेन की महारानी की राष्ट्रमंडल निबंध प्रतियोगिता (क्यूसीईसी), 2020 में वरिष्ठ वर्ग का विजेता घोषित किया गया । दुनिया की सबसे पुरानी स्कूली लेखन प्रतियोगिता के पुरस्कार समारोह के पहले डिजिटल आयोजन के दौरान यह घोषणा की गई।

रॉयल कॉमनवेल्थ सोसाइटी द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में चौधरी को उनके ‘वॉयसेज फ्रॉम द ब्लू वर्ल्ड’ शीर्षक वाले निबंध के लिये विजेता घोषित किया गया।

इस डिजिटल कार्यक्रम में सिंगापुर से शामिल हुए चौधरी को डचेस ऑफ कॉर्नवाल - कैमिला पार्कर बोवल्स ने यह सम्मान दिया।

उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि आप बेहद सुशिक्षित व चतुर हैं। मैंने सिंगापुर से आने वाली कई कहानियां देखी हैं, लेकिन मुझे लगता है कि मैंने जो भी पढ़ी थीं उनमें से आपकी सर्वश्रेष्ठ थी।”

भारत से 16 वर्षीय अनन्या मुखर्जी को उनके निबंध ‘द वाटर्स राइज’ के लिये वरिष्ठ वर्ग में उप विजेता घोषित किया गया। समारोह के दौरान बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान ने उनका निबंध पढ़ा।

इन विजेताओं का चयन 58 राष्ट्रमंडल देशों से आईं करीब 13 हजार प्रविष्टियों में से किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट35 में से 18 मैच जीते, आईपीएल में MI के खिलाफ सबसे अधिक जीत, देखिए लिस्ट

क्रिकेट2025 से लेकर अब तक लक्ष्य का पीछा करते हुए 11 में से 9 मैच जीते, मुंबई इंडियन्स के खिलाफ लगातार 3 मैच में मारी बाजी, पंजाब किंग्स ने घर में घुसकर मारा?

पूजा पाठPanchang 17 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 17 April 2026: आज किसके लिए शानदार दिन, किसका पड़ेगा मुसीबतों से पाला? पढ़ें राशिफलऔर जानें अपना भविष्य

भारतNari Shakti Vandan Adhiniyam: महिलाएं राजनीति में सुधार ला सकेंगी?

विश्व अधिक खबरें

विश्व26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफ़िज़ सईद का करीबी अमीर हमज़ा 'धुरंधर-स्टाइल' की गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल, VIDEO

विश्वहाथ मिलाया, गले मिले: पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर पहुंचे ईरान, जानें क्यों खास है यह दौरा

विश्वIsrael-Hezbollah War: हिजबुल्लाह का भीषण प्रहार, 24 घंटों में इजरायली ठिकानों पर 39 बार किया हमला

विश्ववीआईपी कल्चर के खिलाफ नेपाल की पहल?, मंत्रियों की कारों के काफिले नहीं चलेंगे?

विश्वहोर्मुज स्ट्रेट हमेशा के लिए खोल रहा हूं, चीन बहुत खुश?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-शी मुझे गले लगाएंगे, ईरान को हथियार न देने पर सहमत