लाइव न्यूज़ :

सिंगापुर की दो मस्जिदों पर हमले की योजना बनाने के आरोप में भारतीय मूल का किशोर हिरासत में

By भाषा | Updated: January 27, 2021 17:47 IST

Open in App

(गुरदीप सिंह)

सिंगापुर, 27 जनवरी सिंगापुर की दो मस्जिदों में मुस्लिमों पर हमले की कथित योजना बनाने के आरोप में भारतीय मूल के एक 16 वर्षीय किशोर को पिछले महीने आतंरिक सुरक्षा अधिनियम (आईएसए) के तहत हिरासत में लिया गया है।

खबर के मुताबिक किशोर सिंगापुर का नागरिक है और प्रोस्टेंट ईसाई है। वह न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में हुए हमले की बरसी पर मार्च में कथित तौर पर चाकू से हमले की योजना बना रहा था।

आतंरिक सुरक्षा विभाग (आईएसडी) ने बुधवार को मीडिया को किशोर की पहचान उजागर नहीं करते हुए बताया कि वह आतंकवादी संबंधी गतिविधियों के लिए आईएसए के तहत हिरासत में लिया गया सबसे कम उम्र का आरोपी है।

आईएसडी के हवाले से चैनल न्यूज एशिया ने खबर दी कि वह सिंगापुर में गिरफ्तार पहला व्यक्ति है जो घोर दक्षिणपंथी विचाराधारा से प्रेरित है।

आईएसडी ने बताया कि किशोर वर्ष-2019 में न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च स्थित दो मस्जिदों पर हुए हमले से प्रेरित हुआ था जिसमें 51 लोग मारे गए थे।

विभाग ने बताया कि किशोर की योजना इस साल 15 मार्च को क्राइस्टचर्च हमले की बरसी के दिन दो मस्जिदों पर हमला करने की थी।

आईएसडी ने बताया, ‘‘ किशोर स्वयं कट्टर बना और इस्लाम के प्रति दुर्भावना एवं हिंसा के प्रति आकर्षित हुआ।’’

विज्ञप्ति के मुताबिक आरोपी किशोर 15 मार्च 2019 को क्राइस्टचर्च की दो मस्जिदों पर किए गए हमले की लाइव स्ट्रीम वीडियो देखता था और श्वेत जाति की कथित श्रेष्ठता पर दंभ करने वाले हमलावर ब्रेनटन टार्रेंट के घोषणापत्र को पढ़ता था।

आईएसडी ने बताया, ‘‘ आरोपी किशोर इस्लामिक स्टेट के दुष्प्रचार वाले वीडियो भी देखता था और इस आधार पर इस त्रृटिपूर्ण नतीजे पर पहुंचा था कि इस्लामिक स्टेट इस्लाम का प्रतिनिधित्व करता है और इस्लाम अपने अनुयायियों को गैर मजहबी लोगों को मारने का आह्वान करता है।’’

आईएसडी ने कहा कि यह ‘स्पष्ट’ है कि जिस तरह से किशोर ने योजना बनाई और हमले की तैयारी की वह टार्रेंट और उसके घोषणा पत्र से प्रभावित था।

विभाग के मुताबिक किशोर ने अश्याफा मस्जिद और युसूफ इशाक मस्जिद पर हमले की योजना बनाई थी जो उसके घर के करीब है।

आईएसडी के मुताबिक अबतक की जांच में पाया गया कि वह अकेले योजना बना रहा था और अबतक उसे किसी अन्य द्वारा हमले के लिए प्रेरित करने के संकेत नहीं मिले हैं।

मीडिया को दी गई जानकारी के मुताबिक गत नवंबर के आखिर में किशोर के मंसूबों की खुफिया जानकारी मिली और उसे 26 नवंबर को आईएसए के तहत गिरफ्तार किया गया लेकिन 23 दिसंबर को हिरासत आदेश के साथ निर्गत किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सम्राट सरकार 24 अप्रैल को विधानसभा में साबित करेगी बहुमत, बुलाया गया एक दिवसीय विशेष सत्र

क्राइम अलर्टदिल्ली पुलिस ने 4 आतंकी संदिग्धों को किया गिरफ्तार, टॉय कारों का इस्तेमाल करके हमले की बना रहे थे योजना

भारतबिहार में पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा की घटाई गई सुरक्षा, नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को पहली बार दी गई जेड सिक्योरिटी

भारतबिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर बोला तीखा हमला, कहा-“इलेक्टेड सीएम को हटाकर सिलेक्टेड मुख्यमंत्री बनाया गया”

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

विश्व अधिक खबरें

विश्वIMF ने $7 अरब के बेलआउट पैकेज के तहत पाकिस्तान के लिए $1.2 अरब मंज़ूर किए

विश्वक्या ईरान और यूएस के बीच सीजफायर बढ़ेगा आगे? डोनाल्ड ट्रंप के बयान से युद्धविराम पर मंडराए अनिश्चितता के बादल

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य को जल्द से जल्द आजाद करो?, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा में हरीश पर्वतनेनी ने कहा

विश्वX Down: मस्क का 'X' हुआ ठप, हजारों यूजर्स ने की लॉगिन और फीड में दिक्कत की शिकायत

विश्वक्या ईरान की नौसेना वाकई खत्म हो गई? डोनाल्ड ट्रंप के दावे ने बढ़ाई हलचल बोले, "जीत हमारे करीब है"