लाइव न्यूज़ :

संयुक्त अरब अमीरात में भारतीय व्यक्ति और उसके सहयोगियों का लगा दो करोड़ दिरहम का ‘जैकपॉट’

By भाषा | Updated: July 4, 2021 14:56 IST

Open in App

दुबई, चार जुलाई संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में 37 वर्षीय एक भारतीय चालक और विभिन्न देशों के उसके नौ सहयोगियों ने दो करोड़ दिरहम (करीब 40 करोड़ रुपए) की लॉटरी जीत ली।

‘खलीज टाइम्स’ ने शनिवार को बताया कि केरल निवासी और अबु धाबी में चालक का काम करने वाला रंजीत सोमराजन पिछले तीन साल से टिकट खरीद रहा था।

मीडिया रिपोर्ट में सोमराजन के हवाले से कहा गया, ‘‘मैंने कभी नहीं सोचा था कि मेरा जैकपॉट (लॉटरी में सबसे अधिक धन जीतना) लगेगा। मुझे लगा था कि मैं दूसरे या तीसरे स्थान की लॉटरी जीत सकता हूं।’’ उसने कहा कि इस बार दूसरा पुरस्कार 30 लाख और तीसरा पुरस्कार 10 लाख दिरहम था। जैकपॉट लगने के बाद से सोमराजन के पास उसके मित्रों एवं प्रियजन के फोन लगातार आ रहे हैं।

सोमराजन ने कहा, ‘‘मैं 2008 से यहां हूं। मैंने दुबई टैक्सी और अन्य कंपनियों के साथ चालक के रूप में काम किया। पिछले साल मैंने एक कंपनी में चालक सह विक्रेता के रूप में काम किया, लेकिन वेतन कटने के कारण मेरे लिए जीवनयापन मुश्किल था।’’

उसने कहा, ‘‘हम कुल 10 लोग हैं। अन्य लोग भारत, पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश जैसे विभिन्न देशों से हैं। वे एक होटल की पार्किंग में काम करते हैं। हमने ‘दो खरीदों एवं एक मुफ्त पाओ’ पेशकश के तहत टिकट खरीदा। हर व्यक्ति ने 100 दिरहम दिए। टिकट 29 जून पर मेरे नाम पर लिया गया। मैं दूसरों से कहूंगा कि वे अपना भाग्य आजमाते रहें। मुझे पूरा भरोसा था कि मेरा अच्छा दिन जरूर आएगा। मुझे पूरा भरोसा था कि ईश्वर की कृपा एक दिन मुझ पर होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना