लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान में अंतरिम सरकार बनने के बाद पहलीबार भारत-तालीबान के बीच हुई वार्ता

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 21, 2021 09:02 IST

रूस की राजधानी मास्को में भारतीय प्रतिनिधि मंडल और तालीबान के बीच आधिकारिक बैठक हुई। अफगानिस्तान में अंतरिम सरकार बनने के बाद भारत और तालीबान के बीच यह पहली बैठक है। दोनों पक्षों की इस बैठक को रूस ने बुलाया था।

Open in App
ठळक मुद्देतालीबान की अंतरिम सरकार बनने के बाद दोनों पक्षों के साथ हुई बैठकरूस ने बुलाया था दोनों पक्षों की इस बैठक को

अफगानिस्तान की अंतरिम सरकार में डिप्टी पीएम अब्दुल सलाम हनफी के नेतृत्व वाले तालिबानी प्रतिनिधिमंडल से भारत के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को मॉस्को में मुलाकात की। भारत की ओर से पाकिस्तान-अफगानिस्तान-ईरान डिविजन के संयुक्त सचिव जेपी सिंह इस प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व किया। 

तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने एक बयान जारी कर इस बारे में जानकारी दी। हालांकि, भारत सरकार की ओर से अभी तक इस मीटिंग को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। 

तालीबान प्रवक्ता ने बताया  कि दोनों मुल्कों की इस बैठक में भारत ने अफगानिस्तान में मानवीय सहायता देते रहने की इच्छा जाहिर की है। इससे पहले भी भारत अफगानिस्तान में ढांचागत विकास के लिए और मानवीय आधार पर सहायता देता आया है। उन्होंने कहा कि बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने राजनयिक और आर्थिक संबंधों में सुधार की जरूरत पर भी जोर दिया।   

बता दें कि इससे पहले इसी साल 31 अगस्त को कतर की राजधानी दोहा में तालीबान और भारत के बीच पहली आधिकारिक मुलाकात हुई थी। लेकिन अफगानिस्तान में तालीबान की अंतरिम सरकार बनने के बाद यह दोनों पक्षों की पहली बैठक है। 

दरअसल, इस दोनों पक्षों की इस बैठक को मॉस्को फॉर्मेट के तहत आयोजित किया गया था। यह मंच 2017 में बना था जो एक 6 देशों का बहुपक्षीय मंच है। इसमें रूस, अफगानिस्तान, भारत, ईरान, चीन और पाकिस्तान के राजनियकों द्वारा अफगानिस्तान के मामलों को देखा जाता है। 

साल 2017 से अब तक मॉस्कों में अफगानिस्तान की परिस्थिति को लेकर कईबार चर्चा हो चुकी है। हालांकि अफगानिस्तान में तालीबान की अंतरिम सरकार बनने के बाद यह पहली मॉस्को फॉर्मेट डॉयलॉग था। अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी के दो हफ्ते पहले ही तालिबान ने 15 अगस्त को काबुल पर कब्जा कर लिया था।

टॅग्स :तालिबानIndia Afghanistanभारतरूस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

ज़रा हटकेरूस-यूक्रेन युद्ध में शहीद हुए जवान, परिवार ने मोक्ष भूमि गया जी के पवित्र फल्गु नदी तट पर किया पिंडदान-तर्पण

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?