लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में भारत का कमाल, सांसद प्रमिला जयपाल बनी हाउस ज्यूडिशियरी की सदस्य

By अंजली चौहान | Updated: February 2, 2023 14:01 IST

भारतीय मूल की प्रमिला जयपाल अमेरिका में इमिग्रेशन के लिए बनाए गए शक्तिशाली हाउस ज्यूडिशियरी कमेटी के पैनल का रैंकिंग सदस्य बनाई गई हैं। वह सालों से अप्रवासियों के लिए काम कर रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय मूल की प्रमिला जयपाल बनी शक्तिशाली संगठन की सदस्य।अमेरिका में इमिग्रेशन के लिए बनाए गए हाउस ज्यूडिशियरी कमेटी की सदस्य के रूप में प्रमिला जयपाल को चुना गया है। प्रमिला के साथ ही भारतीय मूल के राजा कृष्णमूर्ति को भी एक अन्य समिति के लिए सदस्य बनाया गया है।

अमेरिका में एक बार फिर भारतवंशी ने कमाल कर दिखाया है। भारतीय मूल की प्रमिला जयपाल को इमिग्रेशन के लिए बनाए गए शक्तिशाली हाउस ज्यूडिशियरी कमेटी के पैनल का रैंकिंग सदस्य बनाया गया है। इसी के साथ वह उपसमिति में नेतृत्व करने वाली पहली अप्रवासी बन गई हैं। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 57 वर्षीय प्रमिला जयपाल वाशिंगटन के सातवें कांग्रेसनल डिस्टिक्ट का प्रतिनिधित्व करेंगी। प्रमिला ने अपनी इस उपलब्धि के बाद कहा कि अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के लिए चुनी गई पहली दक्षिण एशियाई महिला के रूप में सम्मानित महसूस कर रही हूं। 

17 साल बाद मिली अमेरिकी नागरिकता

प्रमिला ने कहा कि मैं इस देश में तब आई थी जब मैं 16 साल की थी। मैं अकेली थी और मेरे पास एक भी रुपये नहीं थे। अमेरिकी नागरिक बनने के लिए 17 साल तक इंतजार करने के बाद मैं खुदको भाग्यशाली मानती हूं कि मुझे अमेरिका में अपने सपने को पूरा करने का मौका मिला है। गौरतलब है कि प्रमिला अमेरिकी कांग्रेस में आने से पहले अप्रवासियों के लिए लंबे समय से काम कर रही हैं। 

अन्य भारतवंशी ने भी लहराया परचम

बता दें कि प्रमिला जयपाल के अलावा अन्य भारतीय मूल के सदस्य ने भी कमाल कर दिखाया है। भारतीय-अमेरिकी कांग्रेसी, राजा कृष्णमूर्ति को चीन पर एक नव निर्मित हाउस कमेटी का रैंकिंग सदस्य बनाया गया, जो चीन के व्यवहार के विभिन्न पहलुओं और अमेरिका और दुनिया के लिए इसके खतरे पर गौर करेगी। कृष्णमूर्ति की नियुक्ति की घोषणा बुधवार को अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के अल्पसंख्यक नेता हकीम जेफ्रीस ने की थी। 

टॅग्स :USभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

विश्वशी जिनपिंग और ट्रंप में बनी सहमति! ईरान के परमाणु कार्यक्रम और होर्मुज संकट पर चीन दौरे के बाद ट्रंप का बड़ा खुलासा

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

भारतपूरी तरह नाजायज है सूरज की बिजली पर सरकारी शुल्क  

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत