लाइव न्यूज़ :

भारतीय-अमेरिकी समूहों ने की यूएस कैपिटल पर हमले की निंदा

By भाषा | Updated: January 8, 2021 13:35 IST

Open in App

(ललित के. झा)

वाशिंगटन, आठ जनवरी अमेरिका के निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों द्वारा कैपिटल (संसद भवन) पर किए हमले की भारतीय-अमेरिकी समूहों ने कड़ी निंदा की और इसे अमेरिकी लोकतंत्र पर हमला बताया।

बाइडन के 2020 राष्ट्रीय वित्त समिति के सदस्य और राष्ट्रपति उद्घाटन समिति के उपाध्यक्षों में से एक अजय भुटोरिया ने कहा, ‘‘ अमेरिका में कैपिटल पर हमला बेहद वीभत्स है। डोनाल्ड ट्रंप के उकसावे पर किया गया राजद्रोह का यह कृत्य हमारे देश के लिए और हर अमेरिकी के अधिकार तथा कल्याण के लिए खतरा है।’’

उन्होंने कहा कि कैपिटल में अराजकता के दृश्य असल अमेरिका को प्रतिबिंबित नहीं करते।

‘सिख अमेरिका लीगल डिफेंस एंड एजुकेशन फंड’ (एसएएलडीईएफ) ने भी एक बयान जारी कर हमले की कड़ी निंदा की।

एसएलडीईएफ की कार्यकारी निदेशक किरण कौर गिल ने कहा, ‘‘ लोकतांत्रिक प्रदर्शन में हिंसा की कोई जगह नहीं है। हमारी लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में अविश्वास के बीज बोने के लिए जानबूझकर गलत जानकारी दी गई, जिसकी लोकतंत्र में कोई जगह नहीं है। हम उन लोगों की दृढ़ता से निंदा करते हैं, जिन्होंने इस हिंसा को बढ़ावा दिया।’’

‘हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन’ (एचएएफ) ने भी बुधवार को यूएस कैपिटल में हुई हिंसा और अराजकता की निंदा की।

उसने एक बयान में कहा कि यह अमेरिका और लोकतंत्र के लिए एक दुखद दिन था।

अमेरिका में लोकतंत्र पर एक अप्रत्याशित हमले में निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हजारों समर्थकों ने वाशिंगटन डीसी स्थित कैपिटल (अमेरिकी संसद भवन) पर बुधवार को हमला किया और पुलिस के साथ भी उनकी झड़प हुई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना