लाइव न्यूज़ :

अफगानों के साथ भारत के ऐतिहासिक संबंध रहे हैं, वे हमारे विचारों का रास्ता दिखाते रहेंगे : जयशंकर

By भाषा | Updated: August 19, 2021 23:16 IST

Open in App

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत के अफगानों के साथ ऐतिहासिक संबंध रहे हैं और ये उनके विचारों और दृष्टिकोण को प्रभावित करते रहेंगे। वह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में युद्ध से जर्जर अफगानिस्तान की स्थिति पर बोल रहे थे। ‘आतंकवादी गतिविधियों के कारण अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा का खतरा’ विषय पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता करने के बाद जयशंकर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि फिलहाल सारा ध्यान अफगानिस्तान में मौजूद भारतीयों की सुरक्षित वापसी पर केन्द्रित है। उन्होंने कहा, ‘‘हमारे अफगानों के साथ ऐतिहासिक संबंध हैं और मुझे लगता है कि वे संबंध हमारे विचार और दृष्टिकोण को प्रभावित करते रहेंगे।’’ एक अन्य सवाल के जवाब में विदेश मंत्री ने कहा, ‘‘हम इस संबंध में अंतरराष्ट्रीय सहयोगियों, विशेष रूप से अमेरिका के साथ मिलकर काम कर रहे हैं क्योंकि हवाईअड्डे (काबुल) पर फिलहाल उसका नियंत्रण है।’’ उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अफगानिस्तान से भारतीयों की स्वदेश वापसी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

भारतपूरी तरह नाजायज है सूरज की बिजली पर सरकारी शुल्क  

कारोबारसावधान! कहीं आपका आधार गलत हाथों में तो नहीं? इन 3 टिप्स से आज ही करें सुरक्षित

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत