लाइव न्यूज़ :

गांधी के साबरमती आश्रम और इजराइल के संस्थापक के घर के बीच संयुक्त टूर का उद्घाटन

By भाषा | Updated: January 26, 2021 21:24 IST

Open in App

स्दे बोकेर (इजराइल), 26 जनवरी इजराइल में भारतीय राजदूत संजीव सिंगला ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर मंगलवार को महात्मा गांधी के साबरमती आश्रम और इजराइल के प्रथम प्रधानमंत्री डेविड बेन गुरियोन के यहां नेगेव रेगिस्तान में स्थित घर के बीच एक संयुक्त वर्चुअल टूर का उद्घाटन किया।

यह कदम दोनों देशों के संस्थापकों के जीवन के विभिन्न पहलुओं को रेखांकित करने के लिए उठाया गया है।

इस संबंध में जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘फरवरी 2021 से शुरू होने वाला मासिक वर्चुअल टूर दोनों देशों के संस्थापक जनकों के जीवन के विभिन्न पहलुओं, उनकी प्रेरणा, अपने लोगों और विश्व के भविष्य के लिए उनके विजन और उनके कपड़ों जैसी उनकी जीवनशैली की प्रतीकात्मकता को समझने में मदद करेगा।’’

उल्लेखनीय है कि बेल गुरियोन महात्मा गांधी के बड़े प्रशंसक थे और अपने कमरे में उनकी तस्वीर रखते थे।

संयुक्त वर्चुअल टूर इजराइल में भारतीय दूतावास की मदद से बेन गुरियोन हेरिटेज इंस्टिट्यूट और साबरमती आश्रम ट्रस्ट की पहल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI के खिलाफ 7 विकेट की जीत के साथ PBKS का IPL 2026 में विजयी अभियान जारी, बेकार गई डी कॉक की सेंचुरी

क्रिकेटMI vs PBKS: प्रभसिमरन का तूफानी 80*, अय्यर का अर्धशतक, पंजाब 7 विकेट से जीता मैच

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

क्रिकेटMI vs PBKS: क्विंटन डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए जड़ा 53 गेंदों में शतक, खेली 116 रनों की नाबाद पारी

क्रिकेट7 चौके 7 छक्के, क्विंटन डी कॉक का तूफानी शतक, 53 में 101 रन

विश्व अधिक खबरें

विश्व26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफ़िज़ सईद का करीबी अमीर हमज़ा 'धुरंधर-स्टाइल' की गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल, VIDEO

विश्वहाथ मिलाया, गले मिले: पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर पहुंचे ईरान, जानें क्यों खास है यह दौरा

विश्वIsrael-Hezbollah War: हिजबुल्लाह का भीषण प्रहार, 24 घंटों में इजरायली ठिकानों पर 39 बार किया हमला

विश्ववीआईपी कल्चर के खिलाफ नेपाल की पहल?, मंत्रियों की कारों के काफिले नहीं चलेंगे?

विश्वहोर्मुज स्ट्रेट हमेशा के लिए खोल रहा हूं, चीन बहुत खुश?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-शी मुझे गले लगाएंगे, ईरान को हथियार न देने पर सहमत