लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में टिकटॉक पर वीडियो बनाने वाली एक महिला के कपड़े फाड़े, प्राथमिकी दर्ज

By भाषा | Updated: August 17, 2021 22:09 IST

Open in App

टिकटॉक पर वीडियो बनाने वाली एक पाकिस्तानी महिला ने आरोप लगाया है कि यहां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उसके कपड़े फाड़ दिये गये और उसे सैकड़ों लोगों द्वारा हवा में उछाल दिया गया। साथ ही, लोगों ने उससे मारपीट भी की। मीडिया में आई खबरों में मंगलवार को यह कहा गया है। डॉन समाचार पत्र की खबर के मुताबिक शिकायतकर्ता ने लॉरी अड्डा पुलिस थाने में दर्ज कराई गई प्राथमिकी में कहा है कि वह अपने छह साथियों के साथ शनिवार को स्वतंत्रता दिवस पर मीनार ए पाकिस्तान के पास एक वीडियो बना रही थी, तभी करीब 300 से 400 लोगों ने उन पर हमला कर दिया। उन्होंने शिकायत में कहा, ‘‘भीड़ काफी थी और लोग हमारी ओर बढ़ रहे थे। लोग मुझे इस कदर धक्का दे रहे थे और खींच रहे थे कि उन्होंने मेरे कपड़े फाड़ डाले। कई लोगों ने मेरी मदद करने की कोशिश की लेकिन भीड़ अधिक थी और उन्होंने मुझे हवा में उछालना जारी रखा।’’ लाहौर पुलिस ने शहर के ग्रेटर इकबाल पार्क में हुई इस घटना के सिलसिले में मंगलवार को सैकड़ों लोगों के खिलाफ एक मामला दर्ज किया। खबर में कहा गया है कि महिला की अंगूठी और कान की बालियां, उसके एक सहयोगी का मोबाइल फोन, पहचान पत्र और 15,000 रुपये नकद छीन लिए गये। शिकायतकर्ता ने कहा, ‘‘अज्ञात लोगों ने हम पर हमला किया। ’’ लाहौर पुलिस महानिरीक्षक (अभियान) साजिद कियानी ने पुलिस अधीक्षक को घटना के संदिग्धों के खिलाफ फौरन कानूनी कार्रवाई करने का आदेश दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारतपाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल या इतिहास का हिस्सा बने रहना चाहता?, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा-  भारत के खिलाफ कार्रवाई जारी रखता है तो

विश्व अधिक खबरें

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल