लाइव न्यूज़ :

उम्मीद है कि अफगानिस्तान फिर से 'आतंकवाद का केंद्र' नहीं बनेगा: लूंग

By भाषा | Updated: August 23, 2021 16:51 IST

Open in App

सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सीन लूंग ने सोमवार को कहा कि अफगानिस्तान आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में एक महत्वपूर्ण युद्धक्षेत्र है और उम्मीद जतायी कि तालिबान द्वारा काबुल पर कब्जा करने के बाद देश ‘‘आतंकवाद का केंद्र’’ नहीं बनेगा। लूंग ने यहां अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के साथ संवाददाता सम्मेलन में कहा कि 20 साल पहले इस क्षेत्र में अमेरिका के हस्तक्षेप ने आतंकवादी समूहों को अफगानिस्तान को सुरक्षित ठिकाने के रूप में इस्तेमाल करने से रोक दिया है। उन्होंने कहा, ‘‘इसके लिए सिंगापुर आभारी है। हमें उम्मीद है कि अफगानिस्तान फिर से आतंकवाद का केंद्र नहीं बनेगा।’’उन्होंने कहा कि सिंगापुर ने अफगानिस्तान में कर्मियों को भेजा है क्योंकि यह चरमपंथी आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में एक महत्वपूर्ण युद्धक्षेत्र है, जहां से चरमपंथी विचारों का इस क्षेत्र में निर्यात किया जाता है। लगभग दो दशक के बाद अमेरिका द्वारा अपने सैनिकों की पूर्ण वापसी से दो सप्ताह पहले तालिबान ने 15 अगस्त को अफगानिस्तान की सत्ता पर कब्जा जमा लिया। अफगान राष्ट्रपति अशरफ गनी देश छोड़कर संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) चले गये । नए तालिबान शासन से बचने और अमेरिका और कई यूरोपीय देशों सहित विभिन्न देशों में शरण लेने के लिए हजारों अफगान नागरिक और विदेशी देश से भाग रहे हैं, जिसके परिणामस्वरूप काबुल हवाई अड्डे पर अराजकता की स्थिति पैदा हुई और कुछ लोगों की मौत भी हुई हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटउप-कप्तानी से हटाए जाएंगे पंत?, अफगानिस्तान के खिलाफ क्या खेलेंगे रोहित और हार्दिक?, गुवाहाटी में टीम की घोषणा

क्रिकेटउप-कप्तानी से हटाए जाएंगे पंत?, अफगानिस्तान के खिलाफ क्या खेलेंगे रोहित और हार्दिक?, गुवाहाटी में टीम की घोषणा

क्राइम अलर्टमैं अनिल शुक्ला और सुरेश आहूजा हूं?, कौन है अफगान नागरिक दिवराज हिरो?, 2009 से आ रहा भारत, गोवा में अरेस्ट

विश्वअफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा तनावः हिंसा से मैं चिंतित हूं, मासूम को मार रही पाक सेना?, ब्रिटेन के रिचर्ड लिंडसे ने कहा- क्रूरता, ताहिर अंद्राबी बोले-राजनयिक का बयान एकतरफा

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत