लाइव न्यूज़ :

होंडुरास : प्रतिद्वंद्वी ने हार स्वीकार की, वामपंथी उम्मीदवार चुनी गईं राष्ट्रपति

By भाषा | Updated: December 1, 2021 10:32 IST

Open in App

तेगुसिगाल्पा (होंडुरास), एक दिसंबर (एपी) लातिन अमेरिकी देश होंडुरास की सत्तारूढ़ पार्टी द्वारा दो दिन पहले हुए राष्ट्रपति चुनाव में हार स्वीकार किए जाने के बाद विपक्षी वामपंथी उम्मीदवार शीओवारा कास्त्रो विजयी हो गए हैं। हालांकि, इसकी आधिकारिक घोषणा बाद में की जाएगी। इसके साथ ही देश में एक और चुनाव तथा हिंसक प्रदर्शन की आशंका भी टल गई है।

सत्तारूढ़ नेशनल पार्टी के प्रत्याशी, कास्त्रो के प्रतिद्वन्द्वी और तेगुसिगाल्पा के मेयर नस्री अस्फुरा ने एक बयान में कहा कि उन्होंने व्यक्तिगत रूप से कास्त्रो को बधाई दी जबकि रविवार को हुए मतदान के बाद केवल आधे मतों की गिनती अब तक हुई है।

राष्ट्रीय निर्वाचन परिषद के मुताबिक ,अब तक गिने गए 52 प्रतिशत मतों में देश की पूर्व प्रथम महिला को 53 प्रतिशत मत मिले हैं जबकि अस्फुरा को 34 प्रतिशत मत मिले हैं। हालांकि, चुनाव के 30 दिनों के बाद आधिकारिक रूप से नतीजों की घोषणा होगी।

अस्फुरा ने कहा कि उन्होंने कास्त्रो और उनके परिवार के साथ मुलाकात भी है। बाद में अमेरिकी विदेश मंत्री एंटली ब्लिंकन ने भी कास्त्रो को बधाई दी।

अस्फुरा द्वारा हार स्वीकार करने से देश के कई लोगों ने राहत की सांस ली है जिन्होंने वर्ष 2017 के राष्ट्रपति चुनाव के बाद हिंसा का दौर देखा है। तब हिंसा में 23 लोगों की जान चली गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला