लाइव न्यूज़ :

हज यात्रियों के लिए खुशखबरी, इस साल भी होगी सऊदी अरब में हज यात्रा, ये लोग ले पाएंगे भाग

By निखिल वर्मा | Published: June 23, 2020 12:59 AM

हर साल 20 लाख के करीब तीर्थयात्री सऊदी अरब हज के लिए आते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसऊदी अरब ने साफ कहा है कि हज यात्रियों को सामाजिक दूरी का पालन करना होगापिछले साल 18 लाख से ज्यादा लोगों ने हज यात्रा की थी

सऊदी अरब ने हज यात्रा की अनुमति दे दी है लेकिन बहुत सीमित संख्या में तीर्थयात्री मक्का-मदीना जा सकेंगे। अरब न्यूज के अनुसार, सऊदी अरब के हज और उमराह मंत्रालय ने कहा है कि कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर बेहद कम संख्या में लोग हज कर पाएंगे। एक दिन पहले ही सऊदी अरब ने कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर लागू किए गए देशव्यापी कर्फ्यू को खत्म कर दिया हैं। हज में विभिन्न देशों के तीर्थयात्री भी भाग लेंगे जो पहले से ही सऊदी अरब में हैं।

सऊदी अरब में भी कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। सोमवार तक यहां संक्रमितों की संख्या 161,005 हो गई, जबकि 1307 लोगों की मौत हुई है। सऊदी अरब में कोरोना का पहला मामला 2 मार्च को सामने आया था जिसके बाद अप्रैल और मई में इसकी रफ्तार काफी तेज हुई है।

सऊदी अरब में खुलीं सारी मस्जिदें

सऊदी अरब ने मस्जिदों में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए श्रद्धालुओं को दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन करने को कहा गया है। मक्का में इस्लाम का सबसे पवित्र स्थल जनता के लिए बंद था। इसे 31 मई को खोला गया था। सऊदी अरब में सरकार ने 90,000 मस्जिदों को पुनः खोलने से पहले नमाज पढ़ने की कालीनों, शौचालयों और कुरान रखने के स्थान को सैनिटाइज करवाया।

नए नियमों के अनुसार नमाज पढ़ते समय दो मीटर की दूरी रखना, हर समय मास्क लगाना और हाथ मिलाना या गले लगने से परहेज करना आवश्यक है। पंद्रह साल से कम उम्र के बच्चों को मस्जिद में आने की अनुमति नहीं दी गई है। वृद्ध और बीमार लोगों को घर में नमाज पढ़ने को कहा गया है। लोगों से कहा गया है कि वे अनिवार्य रूप से घर से नहा धोकर आएं क्योंकि मस्जिदों के शौचालय बंद रहेंगे। लोगों को नमाज पढ़ने के लिए अपने कालीन लाने को कहा गया है और सैनिटाइजर का प्रयोग करने की हिदायत दी गई है। इसके साथ ही उन्हें कुरान की अपनी प्रति लाने को कहा गया है। 

टॅग्स :सऊदी अरबहज यात्राहज
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वCrown Prince of Saudi Arabia Mohammed bin Salman: पाकिस्तान यात्रा कैंसिल!, सऊदी अरब के युवराज मोहम्मद बिन सलमान ने पीएम शरीफ को दिया झटका

अन्य खेलSaudi Super Cup semifinals 2024: हार से आपा खोया!, सऊदी अरब में पहली बार लाल कार्ड, दो मैच से बाहर होंगे रोनाल्डो

विश्वशहबाज शरीफ, सऊदी प्रिंस सलमान ने 'जम्मू-कश्मीर विवाद' पर चर्चा की, भारत-पाकिस्तान वार्ता पर दिया जोर

अन्य खेलSaudi Pro League 2024: 72 घंटे में 2 हैट्रिक, अल नासर ने आभा को 8-0 से तोड़ा, रोनाल्डो ने रचा इतिहास, 29 गोल के साथ पहले पायदान पर

विश्वMiss Universe: सऊदी अरब पहली बार ऐतिहासिक मिस यूनिवर्स कार्यक्रम में लेगा हिस्सा

विश्व अधिक खबरें

विश्वCovid-19 का एक बार फिर मंडराता खतरा! सिंगापुर में 1 हफ्ते में केस हुए दोगुना, एडवाइजरी जारी

विश्वNepal Vote: आखिर क्यों संकट में 'प्रचंड' सरकार!, कल नेपाल प्रतिनिधि सभा में विश्वास मत पेश करेंगे, जानिए किसके पास कितने वोट

विश्वकहां हैं 11वें पंचेन लामा! अमेरिका ने चीन से किया सवाल, 6 साल की उम्र हुआ था अपहरण, 27 साल से लापता हैं

विश्वमिलिए भारतीय पायलट कैप्टन गोपीचंद थोटाकुरा से, जो 19 मई को अंतरिक्ष के लिए भरेंगे उड़ान

विश्वIsrael–Hamas war: शनि लौक का शव मिला, हत्या के बाद अर्धनग्न अवस्था में सड़कों पर घसीटा गया था, गाजा से दो अन्य बंधकों के शव भी बरामद