लाइव न्यूज़ :

पूर्वी बुर्किना फासो में बंदूकधारियों के हमले में कई लोगों की मौत

By भाषा | Updated: May 4, 2021 11:03 IST

Open in App

काया (बुर्किना फासो), चार मई (एपी) पूर्वी बुर्किना फासो में सोमवार को बंदूकधारियों ने कम से कम 30 लोगों की हत्या कर दी। अधिकारियों ने इस बारे में बताया।

हमले के बाद घटनास्थल से बचकर निकले सरकारी अधिकारी लाबिदी ओउबा ने बताया कि नाइजर की सीमा के पास कोमांदजारी प्रांत के कोडयेल गांव में यह हमला हुआ।

ओउबा ने बताया कि जिहादियों ने गांव को घेर लिया और मकानों में आग लगा दी तथा लोगों की हत्याएं कीं।

उन्होंने बताया, ‘‘मैं शुरू में ही वहां से बच निकला क्योंकि आतंकवादी अधिकारियों की तलाश कर रहे थे। हम सभी की यही प्रार्थना है कि हमारे देश में फिर से शांति हो। हमलोग थक चुके हैं।’’

इसी इलाके में करीब एक सप्ताह पहले हुए हमले में स्पेन के दो पत्रकारों और आयरलैंड के एक संरक्षणविद की हत्या कर दी गयी थी तथा बुर्किना फासो का एक सैनिक लापता हो गया। जिहादियों ने उनके शिकार-रोधी गश्त वाहन पर घात लगाकर हमला किया था। पिछले सप्ताह उसी दिन देश के साहेल क्षेत्र में याताकू गांव में 18 लोग मारे गये थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल