लाइव न्यूज़ :

Greece Forest Fire: ग्रीस की जंगल में लगी भयंकर आग, बुझाने में लगे यूरोपीय देशों के विमान और दमकलकर्मी, 20 की मौत, तुर्की तक फैली, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 24, 2023 19:26 IST

Greece Forest Fire: आग बुझाने के अभियान में बुधवार को यूरोप के विभिन्न देशों के पानी की बौछार करने वाले विमानों के साथ सैकड़ों दमकलकर्मियों ने भाग लिया।

Open in App
ठळक मुद्देयूनान में अलेक्जेंड्रोपोलिस शहर के पास पांच दिन से लगी भीषण आग बेकाबू हो गयी। एथेंस के उत्तर-पश्चिमी छोर पर लगी आग को फैलने से रोकने की कोशिश कर रहे हैं।पार्निथा राष्ट्रीय उद्यान तक आग की लपटें पहुंचने से रोकने में लगे हैं।

Greece Forest Fire: ग्रीस की जंगल में भयंकर आग लगी है। ग्रीस में कई दिनों से लगी जंगल की आग में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई है और यह तुर्की तक फैल गई है। यूनान के जंगलों में कई दिन से लगी आग बुझाने के अभियान में बुधवार को यूरोप के विभिन्न देशों के पानी की बौछार करने वाले विमानों के साथ सैकड़ों दमकलकर्मियों ने भाग लिया।

यूनान में अलेक्जेंड्रोपोलिस शहर के पास पांच दिन से लगी भीषण आग बेकाबू हो गयी। अधिकारी एथेंस के उत्तर-पश्चिमी छोर पर लगी आग को फैलने से रोकने की कोशिश कर रहे हैं ताकि रिहायशी इलाके इसकी चपेट में न आ जाएं। वह यूनान की राजधानी के पास अंतिम हरित क्षेत्रों में शामिल पार्निथा राष्ट्रीय उद्यान तक आग की लपटें पहुंचने से रोकने में लगे हैं।

पिछले तीन दिन में यूनान में जंगल में आग की 209 घटनाएं सामने आई हैं। दमकल विभाग के प्रवक्ता लोआनिस आर्टोपिस ने बुधवार सुबह यह जानकारी दी। तेज चल रहीं हवाओं और गर्म, शुष्क मौसम के कारण आग बढ़ती गयी। अधिकारियों ने दर्जनों गांवों को खाली करने का आदेश दिया है।

वहीं अलेक्जेंड्रोपोलिस के मुख्य अस्पताल को भी तैयार रहने को कहा गया है। अब देश के अनेक हिस्सों में हवा की रफ्तार धीरे-धीरे कम हो रही है, लेकिन नये सिरे से आग की घटनाओं का जोखिम बना हुआ है। आर्टोपिस ने कहा, ‘‘हालात मुश्किल बने हुए हैं और कई मामलों में स्थिति चिंताजनक है।’’

टॅग्स :Greeceतुर्कीTurkey
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनोएडा की प्राइवेट कंपनी में लगी भीषण आग, 16 दमकल गाड़ियां मौके पर

भारत"ड्राइवर की लापरवाही ने ली मासूम की जान: मक्सी के पास इंटरसिटी बस में आग, 4 वर्षीय अनय जिंदा जला"

भारतदिल्ली के कंझावला इंडस्ट्रियल एरिया की फैक्ट्री में भीषण आग, 28 दमकल गाड़ियां मौके पर

विश्वएयरबस 330 विमान में 277 यात्री थे सवार, काठमांडू एयरपोर्ट पर लैंडिंग के वक्त टर्किश एयरलाइंस विमान में आग, सुरक्षित निकाले गए यात्री, वीडियो

क्राइम अलर्टदिल्ली लाया गया दाऊद इब्राहिम के करीबी सहयोगी सलीम डोला?, अमित शाह ने एक्स पर लिखा-अब ड्रग सरगना चाहे कहीं भी छिपे, कोई जगह सुरक्षित नहीं, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत