लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी लेखक फिलिप रॉथ का 85 वर्ष की उम्र में निधन

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: May 23, 2018 13:32 IST

अमेरिकी अंग्रेजी लेखक फिलिप रॉथ को उनके पहले कहानी संग्रह गुडबॉय कोलम्बस (1959) से ही शोहरत मिल गयी थी।

Open in App

अमेरिकी लेखक फिलिप रॉथ का 85 की उम्र में मंगलवार (22 मई) को निधन हो गया। पुलित्जर पुरस्कार विजेता फिलिप रॉथ को सबसे बड़ा जीवित अमेरिकी लेखक माना जाता था। उन्हें अमेरिका का नेशनल बुक अवार्ड और मैन बुक इंटरनेशनल प्राइज भी जीते थे। अमेरिकन पैस्टोरल, आई मैरीड अ कम्युनिस्ट और पोर्टनॉय कम्प्लेंट उनकी मशहूर किताबें थीं। द न्यूयॉर्क टाइम्स अखबार ने फिलिप रॉथ के एक दोस्त के हवाले से बताया है कि उनकी मृत्यु कंजेस्टिव हार्ट फेल्योर की वजह से हुई।

फिलिप रॉथ का जन्म 16 मार्च 1933 को अमेरिका के न्यूजर्सी में हुआ था। फिलिप रॉथ ने अमेरिका की बकनेल यूनिवर्सिटी से स्नातक(बीए) और शिकोगा यूनिवर्सिटी से परास्नातक (एमए) किया था। उनकी पहली रचना उनके छात्र के जीवन के दौरान ही प्रकाशित हो गयी थी। फिलिप रॉथ को उनके पहले कहानी संग्रह गुडबॉय कोलम्बस (1959) से ही शोहरत मिल गयी थी। पोर्टनॉय कम्प्लेंट में फिलिफ ने सेक्स से जुड़े बोल्ड वर्णन किए थे जिसकी वजह से उनकी छवि एडल्ट विषयों पर लिखने वाले लेखक की बन गयी। वो रातोंरात अमेरिकी साहित्य जगत के स्टार बन गये। बाद में फिलिप रॉथ की रुचि ऐतिहासिक विषयों की तरफ झुक गयी। 1997 में प्रकाशित उनके उपन्यास अमेरिकन पैस्टोरल को पुलित्जर प्राइज मिला था। 

साल 2009 तक फिलिप रॉथ की करीब 30 किताबें प्रकाशित हो चुकी थीं। उसके बाद उन्होंने साहित्यिक लेखन से संन्यास ले लिया। फिलिप रॉथ ने सार्वजनिक कार्यक्रमों में आना-जाना भी लगभग बन्द कर दिया था। साल 2014 में ब्रिटिश न्यूज नेटवर्क बीबीसी को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि वो टीवी पर आखिरी बार आ रहे हैं।  

फिलिप रॉथ की मौत पर अमेरिकी साहित्य जगत की प्रमुख हस्तियों ने श्रद्धांजलि दी है। न्यूयॉर्क टाइम्स बुक रिव्यू की एडिटर पामेला पॉल ने फिलिप रॉथ को श्रद्धांजलि देते हुए "हमारे महान लेखकों में से एक" बताया है।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

 

टॅग्स :कला एवं संस्कृति
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीMoliere: फ्रांस के महान नाटककार मोलियरे को डेडिकेट है आज का गूगल डूडल

भारतगिरीश्वर मिश्र का ब्लॉगः हिंदी के सामर्थ्य को बढ़ाने का प्रयास

भारतके. एस. भगवान की किताब के विरोध में हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, भगवान राम को गलत तरीके से पेश करने का आरोप

भारतबांग्ला कवि नीरेन्द्रनाथ चक्रवर्ती का निधन, 'नंगा राजा' कविता के लिए मिला था साहित्य अकादमी पुरस्कार

भारतनई किताब- 'चौरासी': लम्हों ने खता की, सदियों ने सजा पाई सखी री!

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं