लाइव न्यूज़ :

काठमांडू के लोग तरस जाएंगे गोलगप्पे के लिए, सरकार ने लगा दिया बैन, जानिए भला क्यों

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: June 28, 2022 09:58 IST

नेपाल सरकार ने देश की राजधानी काठमांडू में गोलगप्पे पर बैन लगा दिया है। अब कोई भी सड़क पर नहीं बेच पाएगा गोलगप्पा। जानकारी के मुताबिक काठमांडू में लगे गोलगप्पे बैन के पीछे स्वास्थ्य मंत्रालय है। उसके एक आदेश से पूरे काठमांडू में गोलगप्पे बिकने बंद हो गये हैं।

Open in App
ठळक मुद्देनेपाल सरकार ने राजधानी काठमांडू में गोलगप्पे पर लगाया बैन नेपाल के स्वास्थ्य मंत्रालय ने काठमांडू में हैजा के केसों के बढ़ने के कारण लगाया गोलगप्पे पर बैन

नेपाल: गोलगप्पे का राज भारत और नेपाल में एक समान है। जिधर भी सड़कों पर निकलिये लोग गोलगप्पे खाते नजर आ जाते हैं। लेकिन नेपाल सरकार ने अब एक ऐसा फैसला लिया है कि काठमांडू के लोग गोलगप्पा खाने के लिए तरस जाएंगे।

जी हां, आप बिल्कुल सही पढ़ रहे हैं। नेपाल सरकार ने देश की राजधानी काठमांडू में गोलगप्पे पर बैन लगा दिया है। अब कोई भी सड़क पर नहीं बेच पाएगा गोलगप्पा। जानकारी के मुताबिक काठमांडू में लगे गोलगप्पे बैन के पीछे स्वास्थ्य मंत्रालय है। उसके एक आदेश से पूरे काठमांडू में गोलगप्पे बिकने बंद हो गये हैं।

बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह फैसला ललितपुर मेट्रोपिलिटन सिटी में हैजा के केसों के बढ़ने के कारण लिया है। दावा किया गया है कि गोलगप्पे में प्रयोग होने वाले पानी में कॉलरा बैक्टीरिया पाया गया है और बिना पानी के गोलगप्पा तो बिक नहीं सकता।

इस संबंध में आदेश का पालन करवाने वाले म्युनिसिपल पुलिस चीफ सीताराम हचेतू ने बताया कि पुलिस ने काठमांडू के भीड़भाड़ वाले इलाकों और कॉरिडोर एरिया में गोलगप्पे की बिक्री रोकने के लिए पूरी तैयारी कर ली है।

उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग से उन्हें मिले आदेश के मुताबिक गोलगप्पे में इस्तेमाल होने वाले पानी के कारण हैजा होने की बहुत अधिक संभावना है, इसलिए मंत्रालय ने इस मामले में स्पष्ट आदेश जारी किया है कि काठमांडू में तत्काल प्रभाव से गोलगप्पे को बैन कर दिया जाए।

वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी की जानकारी के अनुसार बीते रविवार को काठमांडू में हैजा के सात नए मामले सामने आये। इसके साथ ही घाटी में कुल मरीजों की संख्या 12 हो गई है। नेपाल के स्वास्थ्य मंत्रालय के अंतरगत एपिडेमियोलॉजी ऐंड डिजीज कंट्रोल डिविजन के डायरेक्टर चमनलाल दास ने इस विषय में बताया कि काठमांडू मेट्रोपोलिस में कॉलरा के पांच मामले पाए गए।

इसके अलावा एक केस चंद्रागिरि म्युनिसिपालिटी में और एक बुधानीकांता म्युनिसिपालिटी में पाया गया। इस बीच स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों को सलाह दी है कि हैजा का कोई भी लक्षण नजर आते ही नजदीकी अस्पताल में संपर्क करें।

इसके अलावा नेपाल सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे बारिश और गर्मी के मौसम में फैलने वाली जल जनित बीमारियों जैसे कि डायरिया, कॉलरा से सावधान रहें और गोलगप्पे खाना बंद कर दें, क्योंकि गोलगप्पे के पानी से कॉलरा होने की संभावना बहुत ज्यादा है।

टॅग्स :नेपालHealth Ministry
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वएयरबस 330 विमान में 277 यात्री थे सवार, काठमांडू एयरपोर्ट पर लैंडिंग के वक्त टर्किश एयरलाइंस विमान में आग, सुरक्षित निकाले गए यात्री, वीडियो

विश्वनेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने भारत, चीन से लिपिलेख के रास्ते कैलाश मानसरोवर यात्रा नहीं करने को कहा, जानिए वजह

क्राइम अलर्टघोड़ासहन थाना क्षेत्रः 67 लाख रुपये नकदी बरामद, भारतीय और नेपाली मुद्राएं, दस्तावेज, बैंक लेनदेन कागजात, क्यूआर कोड स्कैनर

भारतनेपाल के रास्ते 11 संदिग्धों के बिहार आने की सूचना, राज्य में सुरक्षा व्यवस्था चौकस

भारतयूपी से पेट्रोल-डीजल लेने आ रहे हैं नेपाल के लोग, बॉर्डर से सटे यूपी के जिलों के पेट्रोल पंपों पर मची अफरा-तफरी

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं