लाइव न्यूज़ :

वैश्विक महत्व के मुद्दों पर ‘सार्थक’ रहा जी-20 शिखर सम्मेलन: मोदी

By भाषा | Updated: November 1, 2021 14:21 IST

Open in App

रोम, एक नवंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां आयोजित जी-20 शिखर सम्मेलन को “सार्थक” बताया और कहा कि विश्वभर के नेताओं ने महामारी से मुकाबला करने, स्वास्थ्य अवसंरचना में सुधार, आर्थिक सहयोग को बढ़ावा देने और नवाचार को प्रोत्साहन देने जैसे वैश्विक महत्व के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।

रविवार को जी-20 के सदस्य देशों के नेताओं की दो दिवसीय बैठक का समापन हुआ जिसमें ‘रोम घोषणापत्र’ स्वीकार किया गया। इस घोषणापत्र में स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने पर बल दिया गया है और कहा गया है कि कोविड-19 रोधी टीकाकरण वैश्विक स्तर पर जनता के हित में है।

मोदी ने ट्वीट किया, “रोम में सार्थक जी-20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के बाद ग्लास्गो रवाना हो रहा हूं। इस सम्मेलन के दौरान हमने महामारी से मुकाबला करने, स्वास्थ्य अवसंरचना में सुधार, आर्थिक सहयोग को बढ़ावा देने और नवाचार को प्रोत्साहन देने जैसे वैश्विक महत्व के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला