लाइव न्यूज़ :

‘फ्रेंड्स: द रीयूनियन’ 27 मई को होगा प्रसारित

By भाषा | Updated: May 14, 2021 11:11 IST

Open in App

लॉस एंजिलिस, 14 मई ‘एचबीओ मैक्स’ का बहुप्रतीक्षित शो ‘फ्रेंड्स: द रीयूनियन’ 27 मई को प्रसारित किया जाएगा।

शो में एक बार फिर सभी मुख्य छह कलाकार, जेनिफर एनिस्टन, कर्टनी कॉक्स, लिसा कुड्रो, मैट लीब्लैंक, मैथ्यू पेरी और डेविड श्विमर नजर आएंगे।

‘एचबीओ मैक्स’ ने बृहस्पतिवार को एक टीज़र ट्रेलर जारी करते हुए यह जानकारी दी।

उसने एक वक्तव्य में बताया कि, ‘फ्रेंड्स: द रीयूनियन’ को ‘एचबीओ मैक्स’ शुरू होने का एक साल पूरा होने के मौके पर प्रसारित किया जा रहा है। वास्तव में इसको ठीक एक साल पहले प्रसारित होना था।

इसमें बताया गया कि शो की शूटिंग फरवरी 2020 में शुरू होनी थी, लेकिन वैश्विक महामरी कोविड-19 के कारण लगे लॉकडान के चलते इसके निर्माण में समय लग गया और आखिरकार इसकी शूटिंग इस साल अप्रैल में शुरू की गई।

डेविड बेकहम, जस्टिन बीबर, बीटीएस, जेम्स कॉर्डन, सिंडी क्रॉफोर्ड, कारा डेलेविंगने, लेडी गागा, इलियट गोल्ड, किट हैरिंगटन, लैरी हैंकिन, मिंडी कलिंग, थॉमस लेनन, क्रिस्टीना पिकल्स, टॉम सेलेक, जेम्स माइकल टायलर, मैगी व्हीलर, रीज़ विदरस्पून और मलाला यूसुफजई जैसे सितारे इसमें अतिथि भूमिका में नजर आएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना