लाइव न्यूज़ :

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों कोरोना संक्रमित होने के एक हफ्ते बाद पृथक-वास से बाहर आए

By भाषा | Updated: December 24, 2020 17:33 IST

Open in App

पेरिस, 24 दिसंबर (एपी) फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुअल मैक्रों में अब कोराना वायरस संक्रमण के लक्षण नहीं हैं और हफ्ते भर बाद बृहस्पतिवार को वह पृथक-वास से बाहर आए। हालांकि, उन्होंने लोगों से मिलने-जुलने से दूर रहने और सतर्क रहने का अनुरोध किया है, ताकि क्रिसमस की छुट्टियों के दौरान महामारी के प्रसार को नियंत्रित रखा जा सके।

मैक्रों के कार्यालय ने कहा कि उन्होंने फ्रांसीसी स्वास्थ्य प्रोटोकॉल के तहत निर्धारित एक हफ्ते का पृथक-वास पूरा कर लिया है।

पिछले हफ्ते संभवत: खुद से शूट किए गए एक वीडियो में थके नजर आ रहे मैक्रों ने कहा था कि वह खांसी, सिरदर्द और थकान से ग्रसित हैं। उन्होंने कहा था कि लापरवाही और बदकिस्मती से वह संक्रमित हो गये हैं।

उल्लेखनीय है कि फ्रांसीसी प्राधिकारियों ने छुट्टियों के दौरान वायरस से जुड़ी पाबंदियां हटा दी हैं।

फ्रांस में बुधवार को संक्रमण के करीब 15,000 नये मामले सामने आए और देश में महामारी से अब तक कुल 62,000 लोगों की मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमध्यप्रदेश: आचार्य शंकर की गुरु एवं संन्यास भूमि ओंकारेश्वर में मनाया जाएगा एकात्म पर्व, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित द्वारका शंकराचार्य सदानंद सरस्वती करेंगे शुभारंभ

ज़रा हटकेकंगना रनौत बोलीं "अगर रोमांस होता तो बच्चे भी होते", चिराग पासवान पर दिया रिएक्शन

क्रिकेटविनोद कांबली की तबीयत बिगड़ी, तेंदुलकर समर्थन जुटाने वाले WhatsApp ग्रुप से जुड़े

भारतमहाराष्ट्र: 1 मई से रिक्शा और टैक्सी ड्राइवरों के लिए मराठी भाषा ज़रूरी

बॉलीवुड चुस्कीEk Din Trailer Out: साई पल्लवी-जुनैद खान की केमिस्ट्री ने जीता दिल, ट्रेलर हुआ वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्व26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफ़िज़ सईद का करीबी अमीर हमज़ा 'धुरंधर-स्टाइल' की गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल, VIDEO

विश्वहाथ मिलाया, गले मिले: पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर पहुंचे ईरान, जानें क्यों खास है यह दौरा

विश्वIsrael-Hezbollah War: हिजबुल्लाह का भीषण प्रहार, 24 घंटों में इजरायली ठिकानों पर 39 बार किया हमला

विश्ववीआईपी कल्चर के खिलाफ नेपाल की पहल?, मंत्रियों की कारों के काफिले नहीं चलेंगे?

विश्वहोर्मुज स्ट्रेट हमेशा के लिए खोल रहा हूं, चीन बहुत खुश?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-शी मुझे गले लगाएंगे, ईरान को हथियार न देने पर सहमत