लाइव न्यूज़ :

वीडियो: 'हिंदुस्तानी मीडिया उड़ा रही पाकिस्तान का मजाक...वे खुशी से बता रहे है पाक हो रहा है तबाह...', बोले पूर्व पीएम इमरान खान

By आजाद खान | Updated: March 12, 2023 09:25 IST

वीडियो में पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान को यह कहते हुए सुना गया है कि जिस तरीके से पाक के नेता देश के व्यवहार कर रहे है, उससे यहां के बच्चों का कोई भविष्य नहीं है। इस दौरान पूर्व पीएम को हिंदुस्तानी मीडिया को लेकर भी बयान देते हुए देखा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान ने एक वीडियो जारी किया है।वीडियो में वे पाकिस्तान के मौजूदा हालात पर बोलते हुए नजर आ रहे है। उन्हें यह कहते हुए सुना गया है कि 'पाकिस्तान की तबाही का भारत खुशी से ऐलान कर रहा है।'

इस्लामाबाद:पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के प्रमुख और देश के पूर्व पीएम इमरान खान (Imran Khan) ने भारतीय टीवी मीडिया को लेकर बोला है और कहा है कि इन टीवी चैनलों पर पाकिस्तान का मजाक उड़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा है कि ये भारतीय मीडिया खुशी से बता रहे है कि पाकिस्तान तबाही की ओर जा रहा है। 

अपने इंस्टाग्राम पर जारी किए एक वीडियो में पाक के पूर्व पीएम में अपनी बात में पाकिस्तान के बच्चों के भविष्य का भी जिक्र किया है और देश के नेताओं पर भी जमकर निशाना साधा है। यही नहीं इमरान खान ने पीटीआई के कार्यकर्ता अली बिलाल (जिले शाह) के बारे में भी बोला है। 

क्या कहा इमरान खान ने

अपने इंस्टाग्राम से जारी एक वीडियो में इमरान खान को यह कहते हुए सुना गया है कि भारतीय टीवी मीडिया पाकिस्तान का मजाक उड़ा रहे है और खुशी से कह रहे है कि पाक तबाह होने जा रहा है। उन्हें यह कहते हुए सुना गया है कि जब पाकिस्तान आजाद हुआ था तो हिंदूस्तान के लीडर कह रहे थे कि यह देश जिंदा नहीं रह पाएगा और फिर भारत में मिल जाएगा। 

वीडियो में इसके बाद पाक के पूर्व पीएम को सेना पर बोलते हुए सुना गया है। उन्होंने कहा है आजाद होने के बाद हमनें अपनी सुरक्षा के बारे में सोचा और पेट काटकर फौज खड़ी की है। उनके अनुसार, फौज बनने के बाद सेना ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और हमें बचाया और हम में विश्वास जगाया....तो पाकिस्तान तो इसलिए बना था। 

इमरान खान ने पाक नेताओं पर भी साधा निसाना

जारी वीडियो में पाकिस्तान के पूर्व पीएम को यह कहते हुए सुना गया है कि जिस तरीके से पाक के मौजूदा नेता देश के साथ व्यवहार कर रहे है, इससे हमारे बच्चों का कोई भविष्य नहीं है। उन्हें नेताओं और अफसरों पर भी निशाना साधते हुए देखा गया है और कहा गया है कि ये कौमी मुजर्मि है। 

इमरान खान को यह भी कहते हुए पाकिस्तान इसलिए बना क्योंकि हम आजाद मुल्क बनना चाहते थे जहां कानून का शासन हो। वीडियो में उन्होंने पीटीआई कार्यकर्ता अली बिलाल (जिले शाह) का भी जिक्र किया है और कहा है कि हमारे पास कानून के अलावा सब कुछ है और इसका सबूत जिले शाह की हत्या है।  

टॅग्स :इमरान खानपाकिस्तानवायरल वीडियोइंस्टाग्राम
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वस्वीडन में भारतीय प्रवासियों ने PM मोदी का भव्य बंगाली सांस्कृतिक स्वागत किया | VIDEO