लाइव न्यूज़ :

शिकागो के उपनगर में एक इमारत में लगी आग, मां और चार बच्चियों की मौत

By भाषा | Updated: January 28, 2021 11:44 IST

Open in App

डेस प्लेन्स (अमेरिका), 28 जनवरी (एपी) शिकागो के उपनगर डेस प्लेन्स में घर में आग लगने से एक महिला और उनकी चार बेटियों की मौत हो गई। शहर के अग्निशमन विभाग के प्रमुख ने यह जाकनारी दी।

कुक काउंटी के चिकित्सा परीक्षक कार्यालय और अग्निशमन अधिकारियों ने बताया कि दो मंजिला इमारत में आग लगने से 25 वर्षीय महिला सिटाली जामियोदो और उनकी चार छोटी-छोटी बच्चियों की मौत हो गई। सबसे बड़ी बच्ची की उम्र छह साल जबकि सबसे छोटी की एक साल थी। । बच्चियों के पिता घटना के समय घर पर नहीं थे।

घटनास्थल पर मौजूद डेस प्लेन्स के अग्निशमन विभाग के प्रमुख डेनियल एंडरसन ने कहा, ‘‘ यह बेहद दुख भरा और बुरा दिन है।’’ अभी तक आग लगने के पीछे की वजह की जानकारी नहीं मिली है।

इसी इमारत में रहनेवाले 52 वर्षीय एक व्यक्ति पाबेल मारेरो ने कहा कि वह अपने बिस्तर पर लेटे थे तभी उन्हें धुएं का अहसास हुआ। इसके बाद एक व्यक्ति ने उनके दरवाजे पर आकर जल्दी इमारत से बाहर निकल जाने की सलाह दी। मारेरो ने बताया कि पुलिस घटनास्थल पर तुरंत पहुंची थी, लेकिन ऊपरी मंजिल पर जाने में दिक्कत हुई क्योंकि दरवाजा बंद था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 17 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 17 April 2026: आज किसके लिए शानदार दिन, किसका पड़ेगा मुसीबतों से पाला? पढ़ें राशिफलऔर जानें अपना भविष्य

भारतNari Shakti Vandan Adhiniyam: महिलाएं राजनीति में सुधार ला सकेंगी?

भारतNari Shakti Vandan Adhiniyam: समावेशी लोकतंत्र की निर्णायक दिशा में कदम

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

विश्व अधिक खबरें

विश्व26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफ़िज़ सईद का करीबी अमीर हमज़ा 'धुरंधर-स्टाइल' की गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल, VIDEO

विश्वहाथ मिलाया, गले मिले: पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर पहुंचे ईरान, जानें क्यों खास है यह दौरा

विश्वIsrael-Hezbollah War: हिजबुल्लाह का भीषण प्रहार, 24 घंटों में इजरायली ठिकानों पर 39 बार किया हमला

विश्ववीआईपी कल्चर के खिलाफ नेपाल की पहल?, मंत्रियों की कारों के काफिले नहीं चलेंगे?

विश्वहोर्मुज स्ट्रेट हमेशा के लिए खोल रहा हूं, चीन बहुत खुश?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-शी मुझे गले लगाएंगे, ईरान को हथियार न देने पर सहमत