लाइव न्यूज़ :

कैस्पियन सागर में अजरबैजान के तेल-गैस भंडार के निकट विस्फोट

By भाषा | Updated: July 5, 2021 18:15 IST

Open in App

मास्को, पांच जुलाई (एपी) कैस्पियन सागर में तट से दूर स्थित अजरबैजान के विशाल गैस और तेल भंडार के निकट रविवार को शक्तिशाली विस्फोट हुआ और वहां से आग की लपटें निकलती देखी गईं। हालांकि, सरकारी तेल कंपनी ने कहा कि उसके भंडार को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचा है।

विस्फोट का कारण अभी पता नहीं चल सका है लेकिन सरकारी तेल कंपनी एसओसीएआर ने कहा कि शुरुआती जांच से ऐसा लगता है कि यह गारामुखी (मड वॉल्केनो) था, जो फट गया। कैस्पियन सागर में ऐसे अनेक गारामुखी हैं, जिनमें से मिट्टी और ज्वलनशील गैस निकलती हैं।

एसओसीएआर के प्रवक्ता इब्राहिम अहमदोव ने सोमवार को इंटरफैक्स-अजरबैजान समाचार एजेंसी को बताया कि कंपनी के कर्मचारियों ने अलाट और नेफ्चला शहरों के बीच अजरबैजान के तट से लगभग 30 किलोमीटर (20 मील) दूर डैशली द्वीप पर मड वॉल्केनो पाया।

अजरबैजान के आपातकालीन मंत्रालय ने कहा कि ज्वालामुखी सोमवार सुबह जलता रहा, लेकिन आग से ‘‘न तो समुद्री तेल और गैस के बुनियादी ढांचे और अन्य वस्तुओं को नुकसान पहुंचा और न ही लोगों के जीवन को कोई खतरा पैदा हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्व अधिक खबरें

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर