लाइव न्यूज़ :

तालिबान के साथ वार्ता पर यूरोपीय यूनियन की नजर, मान्यता देने की कोई योजना नहीं

By भाषा | Updated: August 18, 2021 01:26 IST

Open in App

ब्रसेल्स, 17 अगस्त (एपी) यूरोपीय यूनियन (ईयू) की अफगानिस्तान पर तालिबान के नियंत्रण के बाद उसे तत्काल मान्यता देने की योजना नहीं है। हालांकि, वह यूरोपीय नागरिकों और ईयू के साथ काम करने वाले अफगानों की सुरक्षित निकासी के लिये उससे बात करेगा। ईयू ने मंगलवार को यह जानकारी दी। यूरोपीय यूनियन में शामिल देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक की अध्यक्षता के बाद ईयू के विदेश नीति प्रमुख जोसेप बोरेल ने शरणार्थियों के एक नए पलायन को रोकने में मदद करने के लिए तालिबान के साथ बातचीत शुरू करने के महत्व को भी रेखांकित किया। बोरेल ने पत्रकारों से कहा, ''हमें काबुल में अधिकारियों के संपर्क में रहना है, फिर चाहे वे कोई भी हों। तालिबान युद्ध जीत चुका है। लिहाजा, हमें उनसे बात करनी होगी। इस वार्ता में विदेशी आतंकवादियों की वापसी को रोकने के तरीकों पर भी चर्चा की जाएगी। यह आधिकारिक मान्यता की बात नहीं है। यह तालिबान के साथ समझौते का मामला है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्वअफगानिस्तान के बगराम वायुसेना अड्डे पर हमला, टीटीए कमांडर कहरमान को पाकिस्तान ने मार गिराया

विश्वजिसे जन्म दिया, वही तबाह कर रहा है!

विश्वअफगान तालिबान और आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके को किया ढेर, पाकिस्तान ने कहा- 400 से अधिक घायल, शहबाज शरीफ से मिले आसिम मुनीर

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल