लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में फाइजर द्वारा विकसित कोविड-19 टीके के आपात इस्तेमाल को मंजूरी मिली

By भाषा | Updated: December 12, 2020 10:03 IST

Open in App

वाशिंगटन, 12 दिसंबर (एपी) अमेरिका में शुक्रवार को देश के पहले कोविड-19 टीके को मंजूरी दे दी गई है जो इस महामारी के अंत की शुरुआत हो सकती है, जिसने अब तक 3,00,000 अमेरिकी लोगों की जान ले ली है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

खाद्य एवं औषधि विभाग ने फाइजर और उसके जर्मनी के साझेदार बायोएनटेक द्वारा विकसित टीके के आपात स्थिति में उपयोग की इजाजत दी है। अब आगामी दिनों में स्वास्थ्यकर्मियों एवं नर्सिंग होम कर्मियों के टीकाकरण का मार्ग प्रशस्त हो गया है।

अमेरिका, ब्रिटेन समेत कई अन्य देश सर्दियों से पहले अधिकाधिक लोगों का टीकाकरण करना चाहते हैं ऐसे में टीके की पहली खुराकों की कमी होगी इसलिए इन्हें प्राथमिकता के आधार पर दिया जाएगा।

एफडीए का फैसला बड़े पैमाने पर जारी अध्ययन को लेकर जनता की समीक्षा के आंकड़ों के आधार पर लिया गया है। इसके अलावा ट्रंप प्रशासन भी एफडीए पर टीके को जल्द से जल्द मंजूरी देने के लिए दबाव बना रहा था और आरोप लगा रहा था कि एजेंसी की प्रक्रिया बहुत ही धीमी है। यहां तक की प्रशासन ने एफडीए प्रमुख स्टीफन हान को धमकी तक दे डाली थी कि यदि टीके के बारे में फैसला शुक्रवार तक नहीं लिया गया तो उन्हें पद से हटा दिया जाएगा।

एफडीए की मंजूरी मिलने के बाद अब अमेरिका के इतिहास का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान आरंभ हो जाएगा।

अमेरिका मॉडर्ना द्वारा विकसित टीके पर भी विचार कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?