लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान से अपने नागरिकों को निकालने की कोशिशें जारी : जापान

By भाषा | Updated: August 27, 2021 15:32 IST

Open in App

तोक्यो, 27 अगस्त (एपी) जापान ने शुक्रवार को कहा कि काबुल हवाई अड्डे पर हुए भीषण आत्मघाती बम हमले के बावजूद वह अफगानिस्तान से अपने नागरिकों तथा जापानी एजेंसियों और दूतावास में काम करने वाले अफगानों को निकालने की कोशिश में जुटा हुआ है। जापान के मुख्य कैबिनेट सचिव कात्सुनोबु कातो ने शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा कि जापान अफगानिस्तान की मौजूदा स्थिति को लेकर चिंतित है और घटनाक्रम पर करीब से नजर रखे हुए है।उन्होंने कहा, ‘‘ अफगानिस्तान की मौजूदा स्थिति बेहद अस्थिर और अप्रत्याशित है, लेकिन हम जापानी नागरिकों और स्थानीय कर्मचारियों को सुरक्षित निकालने के अभियान को पूरा करने के लिए अपने प्रयासों को जारी रखने की योजना बना रहे हैं।’’जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने बृहस्पतिवार को एक बैठक में कहा कि समय सीमा को देखते हुए अफगानिस्तान से लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का अभियान शुक्रवार तक पूरा करना होगा।जापान ने अफगानिस्तान से अपने नागरिकों और जापानी दूतावास में काम करने वाले स्थानीय लोगों के अलावा जापान से संबंधित अन्य संगठनों में काम करने वाले लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए चार सैन्य विमान और एक सरकारी विमान को काबुल भेजा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वJapan election: निचले सदन की 465 सीट, सनाए ताकाइची के नेतृत्व वाला सत्तारूढ़ गठबंधन को 274 सीटें?, पीएम मोदी ने दी बधाई

विश्वAfghanistan Earthquake Updates: 800 की मौत और 2500 घायल, अफगानिस्तान में भारी तबाही, चारों ओर शव ही शव, देखिए वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: जापानी महिलाओं ने पीएम मोदी को सुनाया 'पधारो म्हारे देश', राजस्थानी गीत गाकर किया स्वागत, देखें वायरल वीडियो

भारतVIDEO: 'मोदीजी हमारे लिए पिता समान हैं, उनके संबंधों के कारण हम जापान में सुरक्षित हैं': टोक्यो में भारतीय भावुक होकर बोले

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं