लाइव न्यूज़ :

हिंसा के एक दिन बाद म्यांमा में प्रदर्शन, जुलूस जारी

By भाषा | Updated: March 4, 2021 17:11 IST

Open in App

नेपीता, चार मार्च (एपी) म्यांमा में पिछले महीने हुए सैन्य तख्तापलट के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोग बृहस्पतिवार को फिर से सड़कों पर उतर आए। सुरक्षा बलों ने एक दिन पहले ही प्रदर्शन कर रहे 38 लोगों को मार दिया था।

देश के सबसे बड़े शहर यांगून के तीन क्षेत्रों में फिर से प्रदर्शन हुए, जहां पिछले कुछ दिनों से हिंसा देखी जा रही है। सोशल मीडिया में दिखा कि पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए फिर से बल प्रयोग किया।

देश के दूसरे सबसे बड़े शहर मांडले में भी प्रदर्शन जारी है। बृहस्पतिवार की सुबह पांच लड़ाकू विमान शहर के ऊपर मंडराते दिखे जिससे प्रतीत होता है कि लोगों को डराने का प्रयास किया गया।

म्यांमा के लिए संयुक्त राष्ट्र की विशेष दूत क्रस्टीन श्रेंगर बर्गनर ने कहा कि बुधवार को 38 लोग मारे गए।

मौतों का यह आंकड़ा एक फरवरी के बाद से सबसे ज्यादा है जब सेना ने आंग सान सू ची की निर्वाचित सरकार को सत्ता से अपदस्थ कर दिया था। तब से पुलिस और सैनिकों द्वारा 50 से अधिक नागरिकों के मारे जाने की पुष्टि हुई है जिनमें अधिकतर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले लोग थे।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् ने तख्तापलट को खत्म करने और सेना द्वारा की जा रही कार्रवाईयों पर रोक लगाने के लिए शुक्रवार को बातचीत का कार्यक्रम रखा है जिसमें संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुतारेस भी शामिल होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI के खिलाफ 7 विकेट की जीत के साथ PBKS का IPL 2026 में विजयी अभियान जारी, बेकार गई डी कॉक की सेंचुरी

क्रिकेटMI vs PBKS: प्रभसिमरन का तूफानी 80*, अय्यर का अर्धशतक, पंजाब 7 विकेट से जीता मैच

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

क्रिकेटMI vs PBKS: क्विंटन डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए जड़ा 53 गेंदों में शतक, खेली 116 रनों की नाबाद पारी

क्रिकेट7 चौके 7 छक्के, क्विंटन डी कॉक का तूफानी शतक, 53 में 101 रन

विश्व अधिक खबरें

विश्व26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफ़िज़ सईद का करीबी अमीर हमज़ा 'धुरंधर-स्टाइल' की गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल, VIDEO

विश्वहाथ मिलाया, गले मिले: पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर पहुंचे ईरान, जानें क्यों खास है यह दौरा

विश्वIsrael-Hezbollah War: हिजबुल्लाह का भीषण प्रहार, 24 घंटों में इजरायली ठिकानों पर 39 बार किया हमला

विश्ववीआईपी कल्चर के खिलाफ नेपाल की पहल?, मंत्रियों की कारों के काफिले नहीं चलेंगे?

विश्वहोर्मुज स्ट्रेट हमेशा के लिए खोल रहा हूं, चीन बहुत खुश?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-शी मुझे गले लगाएंगे, ईरान को हथियार न देने पर सहमत