लाइव न्यूज़ :

नेपाल में उठ रही है गांजे के उपयोग को कानूनी मान्यता देने की मांग

By भाषा | Updated: October 12, 2021 16:50 IST

Open in App

काठमांडू, 12 अक्टूबर (एपी) नेपाल की संस्कृति और धर्म में पूरी तरह से घुले-मिले गांजे के उपयोग और उसकी स्वीकार्यता के कारण एक वक्त था जब हिमालयी देश दुनिया भर से आने वाले हिप्पियों के लिए जन्नत हुआ करता था और यूरोप तथा अमेरिका से हजारों की संख्या में बसों में भर-भर कर हिप्पी आया करते थे।

लेकिन नेपाल ने दुनिया के अन्य देशों का अनुकरण करते हुए 1970 के दशक के अंत में गांजे के उपयोग को गैर-कानूनी बना दिया और हिप्पियों का यहां आना बंद हो गया।

अब करीब 50 साल बाद फिर से गांजे की खेती, उपयोग और निर्यात को कानूनी मान्यता देने की मांग की जा रही है क्योंकि दुनिया के अन्य कई देशों ने भी गांजे के मेडिकल और रिक्रिएशनल (मनोरंजन के लिए) उपयोग की अनुमति दे दी है।

गांजे को कानूनी मान्यता देने के पक्षधरों ने इस संबंध में संसद में एक विधेयक पेश किया है जो गांजे के उपयोग को कानूनी मान्यता देगा। हालांकि देश में राजनीतिक दलों के बीच जारी मतभेद के कारण इस विधेयक पर चर्चा में देरी हो रही है।

अभियान के प्रमुख राजीव काफ्ले ने कहा, ‘‘हम नेपाल में गांजे को कानूनी मान्यता देने की मांग कर रहे हैं, सबसे पहले ऐसे मरीजों के चिकित्सकीय उपयोग के लिए जो मृत्यु की कगार पर हैं।’’

एड्स के कारक विषाणु एचआईवी से संक्रमित काफ्ले का कहना है कि गांजे ने उन्हें इस दर्द से निपटने में मदद की और उन्हें शराब तथा अन्य मादक पदार्थों के नशे से दूर रखा।

नेपाल में गांजे के उपयोग को सामान्य स्वीकार्यता है। 1960 और 70 के दशक में इसने पश्चिमी देशों से हिप्पियों को खूब आकर्षित किया। लेकिन, पश्चिमी देशों की सरकारों से पड़ने वाले दबाव ने नेपाल को गांजे और अन्य मादक पदार्थों को गैर-कानूनी घोषित करने पर मजबूर किया।

गांवों में गांजे के पौधे सामान्य तौर पर खर पतवार की तरह उगते हैं लेकिन खेतों में बिक्री के लिए लगाए गए पौधों को कई बार पुलिस नष्ट कर देती है। ऐसे भी शहर में जहां हजारों लोग गांजे का उपयोग करते हैं, वहां इसे खरीदना कुछ मुश्किल काम नहीं है।

पोलैंड के पर्यटक लुकास वालेनजियाक ने कहा, ‘‘नेपाल में आप बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी को पीते हुए (गांजा) देख सकते हैं।’’

काफ्ले और उनके रीट्रीट के एक सहकर्मी को पुलिस ने पिछले महीने हिरासत में लिया था। हालांकि उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया लेकिन दोनों के खिलाफ गांजा बांटने संबंधी मामला दर्ज किया गया है।

नेपाल के मौजूदा कानून के तहत व्यक्तिगत उपयोग के लिए गांजा रखने वाले व्यक्ति को एक महीने कारावास की सजा हो सकती है लेकिन इसकी आपूर्ति और बिक्री करने वाले व्यक्ति को उसके पास से मिले गांजे की मात्रा के अनुरुप अधिकतम 10 साल कारावास तक की सजा हो सकती है।

गांजे के पक्ष में अभियान चला रहे कार्यकर्ताओं ने कुछ नेताओं को भी अपने समर्थन में मनाया है।

सत्तारूढ़ गठबंधन के मजबूत सदस्यों में से एक स्वास्थ्य मंत्री बिरोद खाटीवाड़ा प्रस्तावित विधेयक के पक्ष में लॉबिंग कर रहे हैं और इस मुद्दे पर संसद में चर्चा के लिए भी आवेदन दिया है। उन्होंने बताया कि गांजे से जुड़े आरोपों के लेकर फिलहाल करीब 9,000 लोग देश की जेलों में बंद हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

क्रिकेट12 लाख रुपये का जुर्माना, गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल पर एक्शन?

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात