लाइव न्यूज़ :

बुर्किना फासो में सुरक्षाबलों पर हुए हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 32 हुई

By भाषा | Updated: November 16, 2021 10:58 IST

Open in App

औगाडौउगोउ, 16 नवंबर (एपी) पश्चिमी अफ्रीकी देश बुर्किना फासो में रविवार को सुरक्षाबलों के एक दल पर हुए हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 32 हो गयी है। मरने वालों में कम से कम 28 सुरक्षा अधिकारी जबकि चार आम नागरिक शामिल हैं। सरकार ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पश्चिम अफ्रीकी देश में जिहादी हिंसा की शुरुआत के बाद से पिछले करीब पांच वर्षों के दौरान सुरक्षाबलों पर होने वाला यह सबसे घातक हमला है।

बुर्किना फासो के संचार मंत्री ओसेनी तंबौरा ने कहा कि साहेल के सौम प्रांत में, इनाटा में सुरक्षाबलों की एक टुकड़ी पर रविवार को सुबह पांच बजे अज्ञात सशस्त्र समूहों ने हमला कर दिया था।

उन्होंने कहा कि पास के शहर केल्बो में भी उसी दिन सुरक्षाबलों की एक और टुकड़ी पर हमला किया गया था, लेकिन सुरक्षाबलों ने उसे विफल कर दिया था। सरकार ने इस हिंसा को बर्बर और कायराना हमला करार देते हुए तीन दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है।

यह हमला गृह युद्ध जैसे हालात का सामना कर रहे देश में हिंसा की ताजा घटना है। इन हिंसक घटनाओं को अल-कायदा से जुड़े जिहादी समूहों और इस्लामिक स्टेट समूह द्वारा अंजाम दिया जाता है। यह आतंकवादी संगठन अब तक हजारों लोगों की हत्या कर चुके हैं जबकि इनकी गतिविधियों के कारण 14 लाख से अधिक लोगों को देश छोड़कर अन्य स्थानों में शरण लेने के लिए मजबूर होना पड़ा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026: सीएसके के खिलाफ 5 विकेट से जीत ने एसआरएच को प्लेऑफ में पहुंचाया, जीटी ने भी किया क्वालिफाई

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

क्रिकेटCSK vs SRH: सीएसके के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के साथ पैट कमिंस ने एक खास लिस्ट में हार्दिक पांड्या को पीछे छोड़ा

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल