लाइव न्यूज़ :

क्यूबा: फिदेल कास्त्रो के बड़े बेटे ने की आत्महत्या, डिप्रेशन का चल रहा था इलाज

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 2, 2018 10:04 IST

क्यूबा के आधिकारिक समाचार पत्र ग्रानमा के मुताबिक, "चिकित्सकों का एक समूह पिछले कई महीनों से उनका इलाज कर रहा था। वह अवसाद से जूझ रहे थे।"

Open in App

क्यूबा के क्रांतिकारी नेता फिदेल कास्त्रो के बेटे फिदेल एंजेल कास्त्रे डियाज बलार्ट ने हवाना में आत्महत्या कर ली। कास्त्रो डियाज बलार्ट (68) का शव गुरुवार सुबह मिला। वह अवसाद से जूझ रहे थे।

उन्हें 'फिदेलिटो' नाम से जाना जाता था। वह फिदेल कास्त्रो की पहली संतान थे। फिदल कास्त्रो का नवंबर 2016 में निधन हो गया था।

बीबीसी के मुताबिक, कास्त्रो डियाज बलार्ट परमाणु भौतिकशास्त्री के तौर पर कार्य कर रहे थे।

क्यूबा के आधिकारिक समाचार पत्र ग्रानमा के मुताबिक, "फिदेल कास्त्रो डियाज बलार्ट ने आज सुबह अपनी जान ले ली। चिकित्सकों का एक समूह पिछले कई महीनों से उनका इलाज कर रहा था। वह अवसाद से जूझ रहे थे।"

वह क्यूबा काउंसिल ऑफ स्टेट के वैज्ञानिक सलाहकार थे। वह क्यूबा की अकादमी ऑफ साइंसेज के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। उन्होंने अपने जीवनकाल में कई किताबें लिकीं।

टेलीविजन पर प्रसारित ऐलान के मुताबिक, उनका अंतिम संस्कार परिवार द्वारा नियोजित होगा लेकिन अभी इसके बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं

टॅग्स :क्यूबाविश्व समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने क्यूबा को दी धमकी, तेल सप्लाई करने वाले देशों पर लगाएंगे टैक्स

विश्वपिछली सदी के सबसे विचारक योद्धा थे डॉक्टर, लेखक, क्रांतिकारी और गुरिल्ला वार एक्सपर्ट चे ग्वेरा, जानें मार्क्सवाद को लेकर कैसी थी उनकी सोच

विश्वThe Hero of Cuba कहे जाने वाले 'Che Guevara' के बेटे का निधन | Marxism | World News|

विश्वहवाना के 5 सितारा होटल में भीषण विस्फोट से 22 लोगों की मौत, 60 से अधिक घायल, मची खलबली

स्वास्थ्यCovid vaccine for kids: छोटे बच्चों के लिए कोविड वैक्सीन शुरू करने वाले पहला देश बना क्यूबा

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं