लाइव न्यूज़ :

नेपाल में सीपीएन (यूनिफाइड सोशलिस्ट) देउबा नीत सरकार में शामिल होगी

By भाषा | Updated: August 26, 2021 22:26 IST

Open in App

माधव कुमार नेपाल के नेतृत्व वाली नवगठित पार्टी सीपीएन (यूनिफाइड सोशलिस्ट) ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि वह जल्द ही प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा नीत गठबंधन सरकार में शामिल होगी। इसने कहा कि वह कम्युनिस्ट विचारधारा को नहीं छोड़ेगी और सुसंस्कृत क्रांतिकारी पार्टी के रूप में आगे बढ़ेगी। निवार्चन आयोग द्वारा मान्यता दिए जाने के एक दिन बाद नवगठित पार्टी ने सरकार में शामिल होने की घोषणा की। यह पार्टी पूर्व प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली के नेतृत्व वाली सीपीएन-यूएमएल में हुए बिखराव के बाद बनी है। सीपीएन (यूनिफाइड सोशलिस्ट) के अध्यक्ष माधव नेपाल ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हम जल्द ही देउबा सरकार में शामिल होंगे। हम कम्युनिस्ट विचारधारा को नहीं छोड़ेंगे और सुसंस्कृत क्रांतिकारी पार्टी के रूप में आगे बढ़ेंगे।’’ देउबा शुक्रवार को अपनी छह सदस्यीय मंत्रिपरिषद का विस्तार कर सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतक्या है फेस रिकग्निशन सिस्टम?, यूपी के पंचायत चुनाव में लागू, जानें कैसे करेगा काम?

भारतधनबल और बाहुबल चुनाव जीतनाः सरकारों पर संगठन की सख्त नकेल जरूरी

भारतAmbala Municipal Corporation Election 2026: कुल 20 सीट, बीजेपी खाते में 16, कांग्रेस के पास 3 और निर्दलीय ने 1 पर किया कब्जा, अंबाला में विजेताओं की वार्ड-वार सूची

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत