लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: कोविड-19 पर यूएनएससी की पहली बैठक अगले हफ्ते या इससे पहले

By भाषा | Updated: April 2, 2020 11:48 IST

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस महामारी पर चर्चा करने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की पहली बैठक अगले हफ्ते या उससे भी पहले हो सकती है।दुनियाभर में कोरोना वायरस संक्रमण के 9,32,600 से भी अधिक मामले हैं और 42,000 से अधिक लोगों की इस संक्रमण के कारण मौत हो चुकी है।

संयुक्त राष्ट्र। कोरोना वायरस महामारी पर चर्चा करने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की पहली बैठक अगले हफ्ते या उससे भी पहले हो सकती है। इस संक्रमण की चपेट में आकर दुनियाभर में 42,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। विश्व निकाय की इस शीर्ष संस्था के वर्तमान अध्यक्ष डोमिनिकन गणराज्य के राजदूत जोस सिंगर ने यह जानकारी दी। अप्रैल के महीने के लिए अध्यक्षता डोमिनिकन गणराज्य के पास है।

पिछले महीने यह चीन के पास थी। दुनियाभर में कोरोना वायरस के तेजी से बढ़ते मामलों के बावजूद पिछले महीने चीन की अध्यक्षता में सुरक्षा परिषद ने महामारी के बारे में कोई चर्चा नहीं की। संरा में डोमिनिक गणराज्य के विशेष दूत और अप्रैल माह के लिए सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष सिंगर ने बुधवार को संवाददाताओं से कहा, ‘‘हां, हम सभी जानते हैं कि कोविड-19 मुख्य विषय होगा और हम इस पर काम कर रहे हैं।

पांच से छह राजदूतों ने इस बैठक के लिए अनुरोध किया था और हम यह करेंगे या तो अगले हफ्ते या इससे पहले।’’ जॉन हॉपकिंन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक दुनियाभर में कोरोना वायरस संक्रमण के 9,32,600 से भी अधिक मामले हैं और 42,000 से अधिक लोगों की इस संक्रमण के कारण मौत हो चुकी है।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाचीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला