लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: यूरोप में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 500 के पार, अकेले इटली में 97 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: March 10, 2020 15:21 IST

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक यूरोप में सोमवार तक कोराना वायरस से 511 लोगों की मौत हो चुकी है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सोमवार को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कोरोना वायरस से लड़ने के लिए की गई तैयारियों की समीक्षा के लिए अपने सरकारी आवास पर सरकार के समन्वय एजेंसियों के साथ आपात बैठक की।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका के स्वास्थ्य एजेंसियों ने सोमवार को बुर्जुगों और बीमारों सहित उन लोगों को जिन्हें संक्रमण का सबसे अधिक खतरा है घर में खाने-पीने के सामान और दवाओं का पर्याप्त भंडार रखने की अपील की। रोग नियंत्रण एवं निवारण केंद्र के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘यह सुनिश्चित करें कि उच्च रक्तचाप, डायबिटीज और बुखार एवं अन्य लक्षणों के इलाज में इस्तेमाल दवाओं, जरूरी वस्तुओं और खाद्य सामग्री का पर्याप्त भंडारण हो।

रोम: यूरोप में कोरोना वायरस के संक्रमण से मरने वालों की संख्या सोमवार को 500 के पार हो गई। इनमें से सबसे अधिक मौतें इटली में हुई है। इटली की नागरिक सुरक्षा एजेंसी ने बताया कि 97 और लोगों की मौत के साथ देश में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 463 पहुंच गई है। इसके मद्देनजर प्रशासन ने एक चौथाई आबादी की आवाजाही पर रोक सहित कई कड़े कदम उठाए हैं।

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक यूरोप में सोमवार तक कोराना वायरस से 511 लोगों की मौत हो चुकी है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सोमवार को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कोरोना वायरस से लड़ने के लिए की गई तैयारियों की समीक्षा के लिए अपने सरकारी आवास पर सरकार के समन्वय एजेंसियों के साथ आपात बैठक की। बैठक के बाद उन्होंने इससे निपटने के लिए चार स्तरीय रणनीति के तहत तैयारियां शुरू करने की घोषणा की।

इस बीच, अमेरिका के स्वास्थ्य एजेंसियों ने सोमवार को बुर्जुगों और बीमारों सहित उन लोगों को जिन्हें संक्रमण का सबसे अधिक खतरा है घर में खाने-पीने के सामान और दवाओं का पर्याप्त भंडार रखने की अपील की।

रोग नियंत्रण एवं निवारण केंद्र के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘यह सुनिश्चित करें कि उच्च रक्तचाप, डायबिटीज और बुखार एवं अन्य लक्षणों के इलाज में इस्तेमाल दवाओं, जरूरी वस्तुओं और खाद्य सामग्री का पर्याप्त भंडारण हो ताकि आप लंबे समय तक घर के भीतर ही रहने के लिए तैयार रह सके।  

टॅग्स :कोरोना वायरसइटलीब्रिटेनबोरिस जॉनसन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

क्रिकेटWI vs ITA: जोसेफ के चार विकेट की मदद से वेस्टइंडीज ने इटली को 42 रन से हराया

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला