लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में कोरोना केस 14 हजार के पार, मरने वाले की संख्या 301, पीएम इमरान ने उद्योग को दिए 50 अरब

By भाषा | Updated: April 28, 2020 14:51 IST

पड़ोसी राष्ट्र पाकिस्तान में कोरोना कहर बना हुआ है। प्रधानमंत्री इमरान खान हालात पर नजर रखे हुए हैं। सेना भी मैदान में उतर गई है। इस देश में कुल केस 14,000 के पार चली गई और मरने वालों की तादाद भी 301 हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 65 मामले हैं। अब तक 157, 223 जांच हुई हैं, जिनसें से 6417 बीते 24 घंटे में ही की गई हैं। खान ने सोमवार को कहा कि पाकिस्तान में कोरोना वायरस की तीव्रता दुनिया के अन्य हिस्सों की तरह गंभीर नहीं है।

इस्लामाबादः प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा है कि पाकिस्तान सरकार देश में कोविड-19 के हालात पर करीब से नजर रख रही है। वहीं मुल्क में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 14,000 के पार चली गई और मरने वालों की तादाद भी 301 हो गई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा के मुताबिक, 3,233 मरीज जानलेवा वायरस से ठीक हो गए हैं।

मंत्रालय ने बताया कि पाकिस्तान में 14,079 मामले आए हैं। पंजाब में 5,640, सिंध में 4,956, खैबर-पख्तूनख्वा में 1,984, बलूचिस्तान में 853, गिलगित-बाल्टिस्तान में 320, इस्लामाबाद में 261 और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 65 मामले हैं। अब तक 157, 223 जांच हुई हैं, जिनसें से 6417 बीते 24 घंटे में ही की गई हैं।

डॉन अखबार ने खबर दी है कि खान ने सोमवार को कहा कि पाकिस्तान में कोरोना वायरस की तीव्रता दुनिया के अन्य हिस्सों की तरह गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार हालात पर करीब से नजर रखे हुए है और जल्द ही लॉकडाउन पर अगली रणनीति का ऐलान करेगी।

खबर में बताया गया है कि प्रधानमंत्री ने देश के सामाजिक ताने-बाने और अर्थव्यवस्था पर कोविड-19 के प्रभाव पर एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह बात कही। पाकिस्तान ने मंगलवार को सभी मीडिया संस्थानों को अपने कर्मचारियों की पूरी सुरक्षा सुनिश्चित करने की सलाह दी। इससे पहले एक समाचार चैनल के आठ कर्मचारी घातक संक्रमण की चपेट में आ गए थे।

संक्रमित कर्मचारी एआरवाई न्यूज के हैं। प्रधानमंत्री खान मंगलवार को कैबिनेट की बैठक की अध्यक्षता की और कोरोना वायरस के हालात पर चर्चा की। इसके साथ ही महामारी से प्रभावित लघु और मध्यम उद्योगों की सहायता के वास्ते सरकार ने 50 अरब रुपये से अधिक राशि आवंटित की।

आर्थिक समन्वय समिति (ईसीसी) ने अपनी बैठक में सहायता राशि को मंजूरी दी जिसके तहत तीन महीने तक लघु व्यापारियों के बिजली का बिल सरकार चुकाएगी। वित्त मंत्रालय ने एक वक्तव्य में कहा, “प्रधानमंत्री के वित्त एवं राजस्व सलाहकार डॉ अब्दुल हफीज शेख की अध्यक्षता में हुई ईसीसी की बैठक में 50.69 अरब रुपये के पैकेज को मंजूरी दी गई।

इससे लघु एवं मध्यम आकार के उद्योगों को प्री-पेड बिजली देकर उनकी सहायता की जा सकेगी।” योजना के तहत तीन महीने तक वाणिज्यिक उपभोक्ताओं को एक लाख रुपये और औद्योगिक उपभोक्ताओं को साढ़े चार लाख रुपये तक की सहायता दी जाएगी। ईसीसी की बैठक में कोरोना वायरस से उपजे हालात के चलते रोजगार खो चुके दिहाड़ी मजदूरों को राहत देने के 75 अरब रुपये की सहायता की भी घोषणा की गई। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के अध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल मोहम्मद अफजल ने कहा कि देश में प्रतिदिन 30,000 व्यक्तियों की कोरोना वायरस जांच करने की क्षमता है जिसे बढ़ाकर 40,000 किया जा सकता है।

उन्होंने बताया कि चीन से खरीदे गए पांच करोड़ डॉलर के चिकित्सा उपकरण देश में पहुंच चुके हैं। अफजल ने कहा कि पाकिस्तान विदेश से कोई व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) आयात नहीं कर रहा है क्योंकि सब कुछ देश में ही निर्मित हो रहा है। इस बीच राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय ने कहा कि कोरोना वायरस से तीन हजार से अधिक लोग ठीक हो चुके हैं।

 

टॅग्स :कोरोना वायरसपाकिस्तानइमरान खानचीनअमेरिकापाकिस्तानी जेल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?