लाइव न्यूज़ :

शंघाई में कोरोना ने फिर दिखाया खौफनाक चेहरा, एक दिन में मिले 25000 संक्रमित नये केस

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 10, 2022 15:55 IST

कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए शंघाई को कड़े लॉकडाउन से गुजरना पड़ रहा है। यही कारण है कि शंघाई की सड़कें पूरी तरह से वीरान हैं। सड़कों पर केवल स्वास्थ्य कर्मियों, स्वास्थ्य स्वयंसेवकों के अलावा उन लोगों को लदम रखने की इजाजत है, जिनके पास इस संबंध में जरूरी पास जारी किये गये हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना महामारी ने शंघाई में एक बार फिर अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया हैशंघाई में फूड सप्लाई बाधित होने के कारण लोगों के सामने भुखमरी की स्थिति पैदा हो गई हैकड़े लॉकडाउन के कारण शंघाई की सड़कें पूरी तरह से वीरान हैं

बीजिंग:चीन से पैदा होने वाली कोरोना महामारी ने एक बार फिर वहां अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। कोरोना को ओमक्रॉन वैरिएंट ने बेहद खौफनाफ तरीके से एक बार फिर शंघाई को अपनी जद में ले लिया है।

चीन की कमर्शियल कैपिटल कहे जाने वाले शंघाई में फैले भयानक संक्रमण के कारण लोगों के सामने भुखमरी की स्थिति पैदा हो गई है क्योंकि वहां पर फूड सप्लाई बाधित हो गई है।

दरअसल चीनी अधिकारियों को लगता है कि अगर शंघाई के लिए फूड सप्लाई जारी रहेगी तो उससे अन्य शहरों में भी ओमक्रॉन के संक्रमित होने का खतरा बढ़ सकता है।

संक्रमण को देखते हुए शंघाई को कड़े लॉकडाउन से गुजरना पड़ रहा है। यही कारण है कि शंघाई की सड़कें पूरी तरह से वीरान हैं। सड़कों पर केवल स्वास्थ्य कर्मियों, स्वास्थ्य स्वयंसेवकों के अलावा उन लोगों को लदम रखने की इजाजत है, जिनके पास इस संबंध में जरूरी पास जारी किये गये हैं।

कोरोना के बढ़ते मामले को लेकर शंघाई विश्व के अन्य शहरों से अभी काफी पीछे है लेकिन साल 2019 में वुहान से निकले इस भयंकर महामारी के घातक प्रभाव से शंघाई आज तक जूझ रहा है। रविवार को शंघाई में जो रिपोर्ट जारी की गई है, उसके मुताबिक शहर में 1,006 गंभीर संक्रमित मिले हैं, जबकि कम लक्षण वाले मरीजों के संख्या 23,937 थी।

यही कारण है कि चीन शंघाई शहर को अन्य दूसरे शहरों से काटते हुए वहां रहने वाले सभी लोगों का बड़े पैमाने पर कोरोना टेस्ट कर रहा है। यही नहीं सभी संक्रमितों को क्वारंटाइन करके उनका इलाज किया जा रहा है ताकि इस महामारी को जल्द से जल्द दबाया जा सके।

कठोर प्रतिबंध के कारण शंघाई में फूट सप्लाई बहुत बुरी तरह से प्रभावित हुई है। जानकारी के अनुसार शहर में खाद्य संकट इस कदर बढ़ गया है कि शहर के लगभग-लगभग सभी सुपर मार्केट पर ताला लग चुका है। यही नहीं मेडिकल दवाओं के किल्लत की बात भी सामने आ रही है।

शंघाई से मिल रहे ऑनलाइन वीडियो में देखा जा रहा है कि वहां के रहने वाले निवासी अपने घर के परिसर में सुरक्षाकर्मियों और चिकित्सा कर्मचारियों के साथ संघर्ष कर रहे हैं। वीडियो में दिखाया गया है कि नागरिक सुरक्षाकर्मियों पर गुस्सा हो रहे हैं और उनसे अपने भोजन की जरूरों के बारे में बात कर रहे हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसचीनशंघाई
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वशी जिनपिंग और ट्रंप में बनी सहमति! ईरान के परमाणु कार्यक्रम और होर्मुज संकट पर चीन दौरे के बाद ट्रंप का बड़ा खुलासा

विश्वहाथ में हाथ, दोस्ती का साथ..., बीजिंग पहुंचे ट्रंप ने शी जिनपिंग को बताया खास दोस्त कहा- "आपका मित्र होना मेरे लिए सम्मान की बात है"

विश्वभारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान पाकिस्तान की मदद करने की बात स्वीकारने पर चीन को लगाई फटकार

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?