लाइव न्यूज़ :

ग्रेटा थनबर्ग का पर्यावरण पुरस्कार लेने से इनकार, कहा- सत्ता में बैठे लोग पुरस्कार देने के बदले जलवायु के लिए काम करें

By भाषा | Updated: October 30, 2019 13:55 IST

जलवायु कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग तब चर्चाओं में आई थीं जब अगस्त 2018 में उन्होंने हर शुक्रवार स्वीडन की संसद के बाहर धरना देना शुरू कर दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देस्वीडन की रहने वाली हैं 16 साल की जलवायु कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्गपर्यावरण पुरस्कार लेने से इनकार, कहा- जलवायु अभियान को और पुरस्कारों की आवश्यकता नहीं'

स्वीडन की रहने वाली जलवायु कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग ने एक पर्यावरण पुरस्कार स्वीकार करने से मंगलवार को इनकार कर दिया और कहा कि जलवायु अभियान में आवश्यकता इस बात की है कि सत्ता में बैठे लोग पुरस्कार देने के बजाए ‘विज्ञान’ का अनुसरण प्रारंभ करें।

युवा जलवायु कार्यकर्ता 16 वर्षीय थनबर्ग के ‘फ्राइडे फॉर फ्यूचर’ अभियान के पक्ष में लाखों लोग आ चुके हैं। थनबर्ग तब चर्चाओं में आई थीं जब अगस्त 2018 में उन्होंने हर शुक्रवार स्वीडन की संसद के बाहर धरना देना शुरू कर दिया था।

वह हाथों में एक तख्ती लेकर वहां रहती थीं जिस पर लिखा होता था ‘जलवायु की खातिर स्कूल की हड़ताल ’ अंतर संसदीय सहयोग के लिए क्षेत्रीय संस्था नॉर्डिक परिषद की ओर से स्टॉकहोम में आयोजित समारोह में थनबर्ग को इस सम्मान के लिए चुना गया।

थनबर्ग के प्रयासों के लिए उन्हें स्वीडन और नॉर्वे दोनों की ओर से नामित किया गया था। उन्होंने संगठन का सालाना पर्यावरण पुरस्कार जीता था। टीटी समाचार एजेंसी ने बताया कि पुरस्कार की घोषणा के बाद थनबर्ग के एक प्रतिनिधि ने दर्शकों को बताया कि वह यह पुरस्कार और 52,000 डॉलर की राशि स्वीकार नहीं करेंगी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने इस फैसले को साझा किया।

एक पोस्ट में उन्होंने लिखा, 'जलवायु अभियान को और पुरस्कारों की आवश्यकता नहीं है। जरूरत इस बात की है कि सत्ता में बैठे लोग वर्तमान में उपलब्ध सर्वश्रेष्ठ विज्ञान का अनुसरण करना शुरू कर दें।' उन्होंने यह सम्मान देने के लिए नॉर्डिक परिषद का आभार व्यक्त किया लेकिन जलवायु से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात पर कायम नहीं रहने के लिए नॉर्डिक देशों की आलोचना भी की। 

टॅग्स :ग्रेटा थनबर्ग
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIsrael-Hamas War: इजराइल ने पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग को स्कूली पाठ्यक्रम से बाहर किया, फिलिस्तीन और गाजा के लोगों का किया था समर्थन

भारतग्रेटा थनबर्ग ने संयुक्त राष्ट्र जलवायु समझौते को 'ब्ला ब्ला ब्ला' बताया, कहा- असली काम बाहर जारी है

भारतटाइम मैगजीन के कवर पर छपा किसान आंदोलन में शामिल महिलाओं की तस्वीर, कैप्शन में लिखा है- 'मुझे डराया और खरीदा नहीं जा सकता'

भारतToolKit Case: Disha Ravi को बड़ी राहत, 1 लाख रुपये का मुचलका भरने की शर्त पर मिली बेल

भारतToolKit Case: Disha Ravi की जमानत याचिका पर दिल्ली कोर्ट 23 फरवरी को सुनाएगी फैसला

विश्व अधिक खबरें

विश्वपाकिस्तान: सिंध प्रांत में स्कूली छात्राओं पर धर्मांतरण का दबाव बनाने का आरोप, जांच शुरू

विश्वअड़चनों के बीच रूस के साथ संतुलन साधने की कवायद

विश्वलेफ्ट और राइट में उलझा यूरोप किधर जाएगा?

विश्वपाकिस्तान में 1,817 हिंदू मंदिरों और सिख गुरुद्वारों में से सिर्फ़ 37 ही चालू, चिंताजनक आंकड़ें सामने आए

विश्वएलन मस्क की चिंता और युद्ध की विभीषिका