लाइव न्यूज़ :

फ्रांस के ऐतिहासिक नोट्रेडम चर्च में इस बार नहीं मनाया जा रहा क्रिसमस

By भाषा | Updated: December 25, 2019 04:10 IST

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारियों ने बताया कि चर्च का ढांचा बहुत कमजोर हो चुका है ऐसे में श्रद्धालुओं के लिए यह सुरक्षित नहीं है। नोट्रेडम चर्च जैसा ही लकड़ी से बना एक छोटा चर्च वहां पर बनाया गया है।

फ्रांस के ऐतिहासिक नोट्रेडम चर्च में इस बार क्रिसमस का पर्व नहीं मनाया जा रहा है। पेरिस में स्थित यह चर्च भीषण आग के कारण बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। इस बार प्रार्थना लौवरे संग्रहालय के बगल में स्थित गोथिक चर्च में आयोजित की जा रही है। इस साल अप्रैल में भीषण आग के कारण चर्च के ऊपरी हिस्से को बहुत नुकसान पहुंचा था और इसके मरम्मत के काम में कई साल लग जाएंगे।

अधिकारियों ने बताया कि चर्च का ढांचा बहुत कमजोर हो चुका है ऐसे में श्रद्धालुओं के लिए यह सुरक्षित नहीं है। इसके साथ ही मलबे से भी यहां आने वालों को खतरा है । क्रिसमस की पूर्व संध्या और क्रिसमस के दिन होने वाली प्रार्थना सेंट जेरमेन ऑक्सोरियस चर्च में की जा रही है। नोट्रेडम चर्च जैसा ही लकड़ी से बना एक छोटा चर्च वहां पर बनाया गया है।

चर्च के अधिकारियों के मुताबिक, फ्रांस की क्रांति के दौरान राजशाही को उखाड़ फेंका गया था और नोट्रेडेम में भी धार्मिक गतिविधियां रोक दी गयी थी। लेकिन, 1803 में नेपोलियन के शासनकाल में धार्मिक गतिविधियां फिर शुरू हुई । नोट्रेडेम चर्च की बुनियाद वर्ष 1163 में ही पड़ी थी। यह चर्च पेरिस के सबसे लोकप्रिय स्‍थलों में से एक है। हर साल इसे देखने के लिए दुनिया भर से करोड़ों सैलानी आते हैं। एपी आशीष वैभव वैभव

टॅग्स :क्रिसमस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAAP अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा, इस बार सांता क्लॉज सच में नाराज हैं

बॉलीवुड चुस्कीBollywood Christmas 2025: तमन्ना भाटिया, ख़ुशी कपूर, कार्तिक आर्यन, सोनाक्षी और शिल्पा शेट्टी ने ऐसे सेलीब्रेट किया क्रिसमस

भारतDelhi: क्रिसमस और नए साल के मद्देनजर दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 20,000 पुलिसकर्मी तैनात

कारोबारStock Market Holiday Today: क्रिसमस डे पर आज बंद रहेंगे शेयर बाजार, BSE, NSE पर नहीं होगी ट्रेडिंग

भारतहाथ जोड़े चर्च में प्रार्थना करते पीएम मोदी, क्रिसमस के मौके पर दिल्ली के चर्च प्रार्थना सभा में हुए शामिल

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा