लाइव न्यूज़ :

चीन ने अमेरिकी प्रतिबंधों का जवाब देने का संकल्प लिया

By भाषा | Updated: December 17, 2021 19:10 IST

Open in App

(इंट्रो में संशोधन के साथ)

बीजिंग, 17 दिसंबर (एपी) अमेरिकी सीनेट में शिनजियांग प्रांत से आयात से संबंधित एक कानून पारित होने के बाद चीन ने शुक्रवार को कहा कि वह अपने संस्थानों और उद्यमों के हितों की सुरक्षा करने के लिए सभी जरूरी उपाय करेगा। अमेरिकी कानून में चीन के शिनजियांग प्रांत से आयात पर तब तक रोक लगाने का प्रावधान किया गया है, जबतक कारोबारी यह साबित नहीं करता है कि उसका उत्पादन जबरन मजदूरी के जरिए नहीं कराया गया है।

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने कहा कि बृहस्पतिवार को उठाए गए कदम इस बात की ओर संकेत करते हैं कि हर तरीके से चीन को बदनाम करने को लेकर अमेरिका को कोई झिझक नहीं है।

वेनबिन ने दैनिक पत्रकार वार्ता में कहा, “ प्रासंगिक कार्रवाई बाजार अर्थव्यवस्था और अंतरराष्ट्रीय अर्थव्यवस्था के सिद्धांतों तथा व्यापार नियमों को गंभीर रूप से कमतर करती है और चीनी संस्थानों और उद्यमों के हितों को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचाती हैं।’’

प्रवक्ता ने कहा, “ चीन इनकी कड़ी निंदा करता है और उन्हें खारिज करता है। साथ में अमेरिका से आग्रह करता है कि वह तत्काल अपनी गलतियों को सुधारे। चीन वैध अधिकारों और चीनी संस्थानों तथा उद्यमों की रक्षा के लिए सभी जरूरी उपाय करेगा।”

चीन में पश्चिमी क्षेत्र, खासकर शिनजियांग क्षेत्र में जातीय और धार्मिक अल्पसंख्यकों के कथित व्यवस्थित और व्यापक उत्पीड़न को लेकर अमेरिका ने कई सख्त उपाय किए हैं, जिनमें यह कानून नया है। शिनजियांग में अधिकतर मुस्लिम उईगुर की आबादी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?