लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस: 44 साल बाद चीन को बड़ा झटका, पहली तिमाही में अर्थव्यवस्था में 6.8 फीसदी गिरावट

By भाषा | Updated: April 17, 2020 13:46 IST

ताजा आंकड़ों से साफ है कि कोरोना वायरस के चलते चीन की अर्थव्यवस्था को तगड़ा झटका लगा, जो पहले से ही सुस्ती के दौर में चल रही थी.

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय रिजर्व बैंक ने भी शुक्रवार को अनुमान जताया है कि कोरोना वायरस से दुनिया को 9 ट्रिलियन डॉलर का नुकसान होगापिछले साल दिसंबर में चीन के वुहान शहर से सामने आए कोरोना वायरस ने चीन और दुनिया को बुरी तरह प्रभावित किया।

चीन की जीडीपी में 1976 की विनाशकारी सांस्कृतिक क्रांति के बाद से अब तक की सबसे बड़ी गिरावट आई है। वर्ष 2020 की पहली तिमाही में यह 6.8 प्रतिशत घट गई। इस दौरान कोरोना वायरस महामारी का मुकाबला करने के लिए उठाए गए अप्रत्याशित उपायों के चलते दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था थम सी गई थी।

चीन के राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो (एनबीएस) ने शुक्रवार को कहा कि 2020 की पहली तिमाही (जनवरी से मार्च) में चीन का सकल घरेलू उत्पाद 20,650 अरब युआन (लगभग 2910 अरब डॉलर) रहा, जो पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले 6.8 प्रतिशत की गिरावट दर्शाता है।

एनबीएस के आंकड़ों के मुताबिक इस तिमाही के पहले दो महीनों में 20.5 फीसदी की कमी आई। इस तरह तीसरे महीने में अपेक्षाकृत कुछ सुधार आया। चीन की अर्थव्यवस्था में 2019 में 6.1 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई थी। अमेरिका के साथ व्यापार युद्ध के कारण यह वृद्धि दर पिछले 29 वर्षों में सबसे कम थी, लेकिन छह प्रतिशत के मनोवैज्ञानिक स्तर से ऊपर रही थी।

चीन ने कोरोना वायरस मृतकों की सही जानकारी दी

कोविड-19 मामलों के आंकड़े छिपाने को लेकर हो रही अंतरराष्ट्रीय आलोचना के बीच चीन ने मृतकों की संख्या में शुक्रवार को संशोधन किया। चीन ने कोरोना वायरस के उत्पत्ति केंद्र वुहान शहर में मृतकों की संख्या में 1,290 का इजाफा किया, जिससे चीन में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 4,632 हो गई। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, वुहान नगरपालिका मुख्यालय ने शुक्रवार को कोविड-19 के पुष्टि किए गए मामलों और बीमारी के कारण होने वाली मौतों की संख्या को संशोधित किया।वुहान में 16 अप्रैल तक कोरोना वायरस के पुष्टि किए गए कुल मामलों में 325 की बढ़ोत्तरी की गयी जो बढ़कर 50,333 हो गए और मृतकों की संख्या 1,290 की वृद्धि की गयी। 

टॅग्स :कोरोना वायरसचीनइकॉनोमीवुहान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

कारोबारतेज आर्थिक विकास के साथ उन्नत परमाणु हथियारों से सुसज्जित मजबूत सैन्य शक्ति बनने की आवश्यकता

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा