लाइव न्यूज़ :

चीन ने तियानवेन-1 प्रोब यान से ली गयी मंगल की तस्वीरें जारी कीं

By भाषा | Updated: March 4, 2021 15:06 IST

Open in App

(के जे एम वर्मा)

बीजिंग, चार मार्च चीन की राष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसी ने मंगल ग्रह के इर्द गिर्द घूम रहे देश के तियानवेन-1 प्रोब यान से ली गयी मंगल की तस्वीरें प्रकाशित की है।

चीन के राष्ट्रीय अंतरिक्ष प्रशासन (सीएनएसए) ने कहा है कि ‘हाई रिजोल्यूशन’ वाली इन तस्वीरों में दो ‘पैन्क्रोमैटिक व्यू’ वाली और एक रंगीन तस्वीर है।

चीन के अंतरिक्ष यान तियानवेन-1 के हाई रिजोल्यूशन कैमरे से मंगल की सतह से करीब 330 से 350 किलोमीटर की दूरी से ये पैन्क्रोमैटिक तस्वीरें ली गयीं हैं।

सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने सीएनएसए के बयान का हवाला देते हुए कहा है कि इन तस्वीरों में मंगल पर मौजूद छोटे गड्ढे, पहाड़ियां और टीले स्पष्ट नजर आ रहे हैं। तस्वीर में दिखे सबसे बड़े गड्ढे का व्यास 620 मीटर का होने का अनुमान है।

चीन ने 23 जुलाई 2020 को तियानवेन-1 को प्रक्षेपित किया था। इस यान में एक ऑर्बिटर, एक लैंडर और एक रोवर है।

सीएनएसए के मुताबिक यह यान 224 दिन और करीब 47.5 करोड़ किलोमीटर का सफर तय कर चुका है। वर्तमान में यह पृथ्वी से करीब 21.2 करोड़ किलोमीटर की दूरी पर है।

यह 24 फरवरी को मंगल के ऊपर एक पूर्व निर्धारित कक्षा में प्रवेश कर गया और तीन महीने तक कक्षा की परिक्रमा के बाद अपने लैंडिंग कैप्सूल को छोड़ेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यHeatwave Alert: पारा 40 के पार; सेहत का रखें ख्याल, जानें इस गर्मी में क्या करें और क्या न करें

भारतलगातार तीसरी बार उपसभापति चुने गए हरिवंश नारायण सिंह?, पीएम मोदी बोले- सदन को आप पर भरोसा, साथ लेकर चलने का प्रयास, वीडियो

भारतगिरगिट की तरह रंग बदलने वाली पार्टी कांग्रेस-सपा?, बसपा प्रमुख मायावती ने कहा-SC, ST और OBC समाज पर बात ना करें राहुल गांधी, एक्स पर 7 प्वाइंट में रखीं बात?

क्राइम अलर्टनासिक टीसीएस मामलाः मैं गर्भवती हूं, मुझे राहत दीजिए?, 'धर्मांतरण' मामले की आरोपी निदा खान की गुहार

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य को जल्द से जल्द आजाद करो?, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा में हरीश पर्वतनेनी ने कहा

विश्व अधिक खबरें

विश्वX Down: मस्क का 'X' हुआ ठप, हजारों यूजर्स ने की लॉगिन और फीड में दिक्कत की शिकायत

विश्वक्या ईरान की नौसेना वाकई खत्म हो गई? डोनाल्ड ट्रंप के दावे ने बढ़ाई हलचल बोले, "जीत हमारे करीब है"

विश्वआर्टेमिस-2 : चांद पर नासा की नई उड़ान से जुड़े हैं कई मकसद

विश्व26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफ़िज़ सईद का करीबी अमीर हमज़ा 'धुरंधर-स्टाइल' की गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल, VIDEO

विश्वहाथ मिलाया, गले मिले: पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर पहुंचे ईरान, जानें क्यों खास है यह दौरा