लाइव न्यूज़ :

चीन ने अपने जलक्षेत्र में विदेशी जहाजों को नियंत्रित करने के लिए नया नियम लागू किया

By भाषा | Updated: August 29, 2021 22:53 IST

Open in App

विदेशी जहाजों की आवाजाही के नियमन के संबंध में चीन ने रविवार को नए समुद्री नियमों को अधिसूचित किया। इसके तहत रेडियोधर्मी सामग्री, थोक मात्रा में तेल, रसायन और कई अन्य सामानों की ढुलाई करने वाले जहाजों को चीनी जल क्षेत्र में प्रवेश करने पर सामानों के विवरण की जानकारी देनी होगी। अगर चीन नए नियमों को विवादित दक्षिण चीन सागर और ताइवान जलडमरूमध्य में सख्ती से लागू करता है तो इससे तनाव बढ़ने की आशंका है। इस क्षेत्र में अमेरिका और उसके सहयोगी देश नौवहन की स्वतंत्रता का हवाला देते हुए नौसैनिक अभियान चला कर चीन के दावों को चुनौती देते हैं। चीन लगभग 13 लाख वर्ग मील के दक्षिण चीन सागर पर अपने संप्रभु क्षेत्र के रूप में दावा करता है। चीन इस क्षेत्र में कृत्रिम द्वीपों पर सैन्य ठिकाने बना रहा है, जिस पर ब्रुनेई, मलेशिया, फिलीपीन, ताइवान और वियतनाम भी दावा करते हैं। चीन के समुद्री सुरक्षा अधिकारियों द्वारा सप्ताहांत में जारी एक नोटिस के अनुसार पनडुब्बी, परमाणु क्षमता से लैस जहाजों, रेडियोधर्मी सामग्री ले जाने वाले जहाजों और थोक मात्रा में तेल, रसायन, तरलीकृत गैस और अन्य जहरीले और हानिकारक पदार्थों को ले जाने वाले जहाजों के संचालकों को चीनी जल क्षेत्र से यात्रा के बारे में विस्तृत जानकारी देनी होगा। सरकारी अखबार ‘ग्लोबल टाइम्स’ ने समुद्री सुरक्षा प्रशासन के नोटिस का हवाला देते हुए कहा है कि इस प्रकार के जहाजों के अलावा, कानून द्वारा निर्धारित चीन की समुद्री यातायात सुरक्षा को खतरे में डालने वाले जहाजों को भी एक सितंबर से प्रभावी होने वाले नए नियमन का पालन करना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVideo: चीन में शेरों ने तोड़ा सर्कस का घेरा, दर्शकों में मची अफरा-तफरी, जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए लोग

भारतगेहूं निर्यात पर चीनी मीडिया ने भारत का पक्ष लिया, जी-7 देशों को लगाई लताड़, कहा- भारत को दोष देना कोई समाधान नहीं

विश्वचीन की 'लापता' टेनिस खिलाड़ी का नया वीडियो सरकारी मीडिया ने किया जारी, टूर्नामेंट में बतौर गेस्ट आईं नजर

विश्वपाकिस्तान, अफगानिस्तान में चीन के साथ आतंकवाद विरोधी सहयोग बढ़ाएगा : राजदूत

विश्वकर चोरी के मामले में चीनी अभिनेत्री पर चार करोड़ 61 लाख डॉलर का जुर्माना

विश्व अधिक खबरें

विश्वपाकिस्तान: सिंध प्रांत में स्कूली छात्राओं पर धर्मांतरण का दबाव बनाने का आरोप, जांच शुरू

विश्वअड़चनों के बीच रूस के साथ संतुलन साधने की कवायद

विश्वलेफ्ट और राइट में उलझा यूरोप किधर जाएगा?

विश्वपाकिस्तान में 1,817 हिंदू मंदिरों और सिख गुरुद्वारों में से सिर्फ़ 37 ही चालू, चिंताजनक आंकड़ें सामने आए

विश्वएलन मस्क की चिंता और युद्ध की विभीषिका