लाइव न्यूज़ :

शीर्ष अमेरिकी कमांडर का दावा, चीन अगले 6 साल में इस देश पर कर सकता है हमला

By अनुराग आनंद | Updated: March 11, 2021 15:01 IST

लोकतांत्रिक और स्व-शासित ताइवान पिछले कुछ समय से अधिनायकवादी चीन द्वारा लगातार आक्रमण के खतरे में रह रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देचीन संयुक्त राज्य अमेरिका को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर टक्कर देने के लिए काफी उग्र होकर तैयारी कर रहा है।चीन दुनिया में अमेरिका के नेतृत्व को 2050 तक दबाकर खुद को विश्व का सर्वाधिक ताकतवर देश बनाना चाहता है।

वॉशिंगटन:चीन अगले छह साल में ताइवान पर हमला कर सकता है। ऐसा दावा अमेरिका के एक शीर्ष कमांडर ने किया है। सीनेट में अपनी बात रखते हुए कमांडर एडमिरल फिलिप डेविडसन ने कहा है कि एशिया में अमेरिका की ताकत को रोकने के लिए चीन लगातार प्रयास कर रहा है।

टीओआई के मुताबिक, अपने इसी प्रयास के तहत बीजिंग अगले कुछ सालों में ताइवान पर सबसे पहले हमला कर सकता है। लोकतांत्रिक और स्व-शासित ताइवान पिछले कुछ समय से अधिनायकवादी चीन द्वारा लगातार आक्रमण के खतरे में रह रहा है।

चीन के नेता द्वीप को अपने देश के एक हिस्से के रूप में देखते हैं और उन्होंने एक दिन ताइवान को अपने देश में मिलाने की कसम खाई है।

अमेरिकी अधिकारी का दावा, चीन अमेरिका से आगे निकलने के लिए तेजी से काम कर रहा है

एडमिरल फिलिप डेविडसन ने कहा कि मुझे चिंता है कि चीन संयुक्त राज्य अमेरिका को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर टक्कर देने के लिए काफी उग्र होकर तैयारी कर रहा है। चीन दुनिया में अमेरिका के नेतृत्व को 2050 तक दबाकर खुद को विश्व का सर्वाधिक ताकतवर देश बनाने के अपने महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए तेजी से काम कर रहा है।

उन्होंने कहा कि ताइवान पर अधिकार करना स्पष्ट रूप से चीन की महत्वाकांक्षाओं में से एक है। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि यह खतरा इस दशक में ही कभी भी आ सकता है या फिर संभव है कि अगले छह वर्षों में भी चीन ऐसा प्रयास कर सकता है।

ताइवान की राष्ट्रपति साई इंग-वेन ने चीन के रवैये पर ये कहा है

ताइवान की राष्ट्रपति साई इंग-वेन ने कहा है कि अमेरिकी प्रशासन में बदलाव के बीच उनके देश का अमेरिका के साथ संबंध मजबूत बना हुआ है। यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिकी नौसेना दक्षिण चीन सागर में अपनी उपस्थिति बढ़ा रही है।

साई इंग-वेन ने मंगलवार को कहा कि चीन द्वारा काफी संख्या में सैन्य विमान ताइवान के दक्षिणपश्चिमी हवाई क्षेत्र में भेजे जा रहे हैं लेकिन इसके बावजूद अमेरिकी सैन्य समर्थन बरकरार है।

उन्होंने पारंपरिक चंद्र नववर्ष के मौके पर टेलीविजन पर दिये अपने संबोधन में कहा, ‘‘मैं यह कहना चाहूंगी कि ताइवान दवाब में नहीं झुकेगा और हम भी समानता और गरिमा की शर्त के साथ उनके साथ बातचीत के लिए तैयार हैं।’’

टॅग्स :चीनअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना