लाइव न्यूज़ :

तालिबान के सामने नकदी का संकट

By भाषा | Updated: August 20, 2021 22:25 IST

Open in App

वाशिंगटन, 20 अगस्त (एपी) तालिबान के सामने अफगानिस्तान पर अपने नियंत्रण को मजबूत बनाने में बहुत बड़ी चुनौती पेश आ रही है और वह है पैसा। पिछले सप्ताह की अपनी वर्चस्वशीलता के बावजूद तालिबान की सेंट्रल बैंक और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा के अरबों डॉलर तक पहुंच नहीं है जो इस उथल-पुथल के दौर में देश को चलाता रहता। ये पैसे मुख्य रूप से अमेरिका या अंतराष्ट्रीय संस्थानों के नियंत्रण में हैं । वैसे इस दृष्टि से यह फायदे का सौदा है कि राजधानी काबुल के हवाई अड्डे से लोगों को (खासकर विदेशियों को) निकालने का तनावपूर्ण कार्य चल रहा है । अमेरिका द्वारा अगानिस्तान से अपने सैनिकों की वापसी की 31 अगस्त की समय सीमा के पहले हजारों लोगों को निकाला जाना है। लेकिन तालिबान के पास इस धन को ग्रहण करने के लिए कोई संगठनात्मक ढांचा नहीं है, यानी ऐसी चुनौतियों का संकेत है जो तालिबान के सामने अर्थव्यवसथा को चलाने के प्रयास में खड़ी हो सकती है। वैसे भी अफगान अर्थव्यवस्था अब शहरीकृत है और दो दशक के पहले की तुलना में तिगुणी है जब तालिबान शासन में था। इस कमी से आर्थिक संकट पैदा हो सकता है जो उन 3.6 करोड़ अफगानों के लिए मानवीय संकट गहरा कर सकता है जिनके देश में ठहरने की संभावना है। अफगान रणनीति पर अमेरिका सरकार को सलाह देने वाले एंथनी कोर्ड्समैन ने कहा, ‘‘ यदि उनके पास काम नहीं होगा तो वे लोगों का पेट नहीं भर पायेंगे। तालिबान को जवाब ढूंढना होगा।’’ फंसी हुई रकम अमेरिका के लिए तालिबान पर दबाव बनाने का स्रोत हो सकती है । कोर्ड्समैन ने कहा, ‘‘ दबाव बनाने के लिए आपको उन तरीके पर सौदेबाजी के लिए इच्छुक होना होगा जिसे तालिबान स्वीकार कर सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटउप-कप्तानी से हटाए जाएंगे पंत?, अफगानिस्तान के खिलाफ क्या खेलेंगे रोहित और हार्दिक?, गुवाहाटी में टीम की घोषणा

क्रिकेटउप-कप्तानी से हटाए जाएंगे पंत?, अफगानिस्तान के खिलाफ क्या खेलेंगे रोहित और हार्दिक?, गुवाहाटी में टीम की घोषणा

क्राइम अलर्टमैं अनिल शुक्ला और सुरेश आहूजा हूं?, कौन है अफगान नागरिक दिवराज हिरो?, 2009 से आ रहा भारत, गोवा में अरेस्ट

विश्वअफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा तनावः हिंसा से मैं चिंतित हूं, मासूम को मार रही पाक सेना?, ब्रिटेन के रिचर्ड लिंडसे ने कहा- क्रूरता, ताहिर अंद्राबी बोले-राजनयिक का बयान एकतरफा

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत