लाइव न्यूज़ :

कोविड से मौतों के पीछे मेडिकल उपकरणों में नस्ली पूर्वाग्रह होने की जांच करेगा ब्रिटेन

By भाषा | Updated: November 21, 2021 18:32 IST

Open in App

लंदन, 21 नवंबर (एपी) ब्रिटेन की सरकार इस बात की जांच कर रही है कि क्या कुछ चिकित्सा उपकरणों में अंतर्निहित नस्ली पूर्वाग्रह के कारण अश्वेत और एशियाई लोग बीमार हो रहे हैं और कोविड-19 से ज्यादा से मर रहे हैं।

स्वास्थ्य मंत्री साजिद जाविद ने रविवार को कहा कि वैश्विक महामारी ने नस्ल एवं लिंग के आधार पर होने वाली स्वास्थ्य असामानताओं को उजागर किया है। उन्होंने कहा कि महामारी के चरम पर, ब्रिटेन में एक तिहाई गहन देखभाल कक्ष में भर्ती होने वाले लोग काले और नस्ली अल्पसंख्यक पृष्ठभूमि के थे, जो आबादी के अपने हिस्से के दोगुने से ज्यादा थे।

ब्रिटेन के सांख्यिकी कार्यालय ने पाया है कि महामारी के पहले वर्ष से लेकर मार्च 2021 तक, ब्रिटेन में अश्वेत और दक्षिण एशियाई लोगों की मृत्यु दर उनके देश के श्वेत लोगों की तुलना में अधिक थी। व्यवसाय और अंतर्निहित स्वास्थ्य स्थितियों को ध्यान में रखने के बावजूद यह संख्या अधिक थी।

जाविद ने कहा कि एक मुद्दा वह शोध है जो दिखाता है कि पल्स ऑक्सीमीटर, जो त्वचा के माध्यम से खून में ऑक्सीजन के स्तर को मापते हैं, गहरे रंग की त्वचा पर कम काम करते हैं। उन्होंने इसे दुनिया भर में एक "प्रणालीगत" मुद्दा कहा।

उन्होंने ‘स्काई न्यूज’ को बताया, “मैं यह नहीं कह रहा हूं कि यह किसी ने जानबूझकर किया था, मुझे लगता है कि यह उचित है, यह संभावित रूप से चिकित्सा उपकरणों से जुड़ा एक प्रणालीगत मुद्दा है और हो सकता है कि यह चिकित्सा पाठ्य पुस्तकों के संबंध में भी सही हो।’’

‘संडे टाइम्स’ अखबार में उन्होंने लिखा, "यह संभावना कि एक पूर्वाग्रह - यहां तक ​​कि अनजाने में - एक खराब स्वास्थ्य परिणाम का कारण बन जाए, पूरी तरह से अस्वीकार्य है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्व अधिक खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें