लाइव न्यूज़ :

ब्लिंकन संसद में अफगानिस्तान पर विवादास्पद सुनवाई को तैयार

By भाषा | Updated: September 13, 2021 23:32 IST

Open in App

वाशिंगटन, 13 सितंबर (एपी) अफगानिस्तान से सेना की वापसी के मुद्दे से निपटने के लिए राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन द्वारा उठाए गए कदमों को लेकर विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन इस सप्ताह संसद के कड़े सवालों का जवाब देने की तैयारी में हैं।

संसद के दोनों सदनों में सुनवाई के दौरान सांसद अफगानिस्तान में सरकार के तीव्र पतन पर बाइडन प्रशासन की प्रतिक्रिया को लेकर ब्लिंकन को घेर सकते हैं। इसके अलावा, सैनिकों की वापसी के अंतिम दिनों के घटनाक्रम को लेकर सांसदों के कड़े सवालों का सामना विदेश मंत्री को करना पड़ सकता है।

जून में ब्लिंकन ने सार्वजनिक तौर पर पूर्वानुमान जताते हुए कहा था कि तालिबान एक शुक्रवार से अगले सोमवार तक ही पूरे अफगानिस्तान पर नियंत्रण हासिल नहीं कर पाएगा, ऐसे में ब्लिंकन को सोमवार को संसद की विदेश मामलों की समिति और सीनेट की विदेश संबंध समिति के समक्ष मंगलवार को पेश होना होगा। उन्हें इस दौरान उनके पूर्वानुमान के गलत साबित होने के संबंध में सफाई पेश करनी पड़ सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?

भारतसंसद में काम ही पहचान बनेगा, मेरा काम बोलेगा?, ‘आप’ के साथ मतभेदों के बीच राघव चड्ढा शेयर किया कई वीडियो सीरीज?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

क्राइम अलर्टअहमदाबाद में फूड पॉइजनिंग से मचा हड़कंप, धार्मिक उत्सव के दौरान नाश्ता खाने से 90 से ज्यादा लोग बीमार

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?