लाइव न्यूज़ :

बाइडन ने पीट को परिवहन मंत्री पद के लिए किया नामित

By भाषा | Updated: December 16, 2020 11:17 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 16 दिसंबर अमेरिका के नव निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन ने परिवहन मंत्री के रूप में पूर्व मेयर पीट बटइग को नामित किया है।

पीट बटइग अमेरिका के इतिहास में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की दावेदारी करने वाले पहले ऐसे नेता हैं, जो सार्वजनिक तौर पर यह खुलासा कर चुके थे कि वह समलैंगिक हैं। वहीं 38 वर्षीय पीट स्टेट प्राइमरी या कॉकस का चुनाव जीतने वाले सबसे कम उम्र के नेताओं में से एक हैं।

उन्हें इंडियाना के अपने गृहनगर साउथ बेंड का कायापलट करने में मिली सफलता के लिए जाना जाता है। वह सबसे पहले 29 साल की उम्र में निर्वाचित हुए थे और उन्होंने सार्वजनिक, निजी और सामुदायिक क्षेत्र के नेताओं को साथ लाकर साउथ बेंड को नवोन्मेष और नौकरियों के सृजन का हब बना दिया। किसी जमाने में इस इलाके को अमेरिका के ‘मरणासन्न शहरों’ में गिना जाता था।

बाइडन ने मंगलवार को एक बयान में कहा, ‘‘ मेयर पीट देशभक्त और समस्याओं को सुलझाने वाले इंसान हैं। हम एक देश के तौर पर जो हैं, वह उसी तरह की बात करते हैं। मैं उन्हें परिवहन मंत्री के रूप में नामित करता हूं क्योंकि यह पद हमारे सामने पेश आ रही कई तरह की चुनौतियों और अवसरों से भरा हुआ है।’’

पीट ने नामित होने के बाद इसे नौकरियों के सृजन, पर्यावरण संबंधी चुनौतियों से निपटने और सभी के लिए बराबरी का माहौल तैयार करने का 'बेहतरीन अवसर’ करार दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला