लाइव न्यूज़ :

भारत में CAA और NRC पर चर्चा के बीच दो महीनों में 445 बांग्लादेशी वापस लौटे

By एएनआई | Updated: January 3, 2020 11:43 IST

बांग्लादेश के डायरेक्टर जनरल बॉर्डर ऑफ गार्ड ने बताया कि 2019 में कुल 1,002 लोगों को हिरातस में लिया गया। ये सब भारत में गैर-कानूनी रूप से घूमकर वापस बांग्लादेश लौटने की कोशिश कर रहे थे। 

Open in App
ठळक मुद्देपिछले दो महीनों में बांग्लादेश लौटे 445 बांग्लादेशी, बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश का दावाबांग्लादेश के अनुसार साल 2019 में कुल 1,002 लोगों को हिरातस में लिया गया

बांग्लादेश ने दावा किया है कि पिछले दो महीनों में उसकी सीमा में प्रवेश करने वाले 445 लोगों को हिरासत में लिया गया है। बांग्लादेश के डायरेक्टर जनरल बॉर्डर ऑफ गार्ड (बीजीबी) शाफीनुल इस्लाम ने ये जानकारी दी। शाफीनुल इस्लाम के अनुसार ये सभी गैरकानूनी रूप से भारत में घूमने के बाद बांग्लादेश वापस लौटने की कोशिश कर रहे थे। 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक गुरुवार को शाफीनुल ने एक प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि साल 2019 में कुल 1,002 लोगों को हिरातस में लिया गया। ये सब भी भारत में गैर-कानूनी रूप से घूमकर वापस बांग्लादेश लौटने की कोशिश कर रहे थे। 

बीजीबी प्रमुख ने सीमा पर होने वाली मौतों के संबंध में कहा, 'सीमा पर होने वाली मौत के मुद्दे पर नयी दिल्ली में छह दिन 25 से 30 दिसंबर तक 49वीं डीजी और बीजीबी-बीएसएफ मीटिंग में बातचीत की गई थी। हमने सीमा के पास के इलाकों में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) द्वारा बांग्लादेशी लोगों के मारे जाने की घटनाओं को लेकर भी चिंता जाहिर की है।'

उन्होंने ये भी बताया कि 2019 में सीमा पर सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या भारत के साथ सीमा समन्वय बैठक के दौरान NRC और CAA पर चर्चा की गई? इसके जवाब में उन्होंने कहा, 'वह उनका आंतरिक मामला है।'

उन्होने साथ ही बताया कि बीजीबी म्यांमार से लगे बांग्लादेश की सीमा की सुरक्षा पुख्ता करने के लिए आधुनिक हथियारों को खरीदेगा। 

टॅग्स :बांग्लादेशइंडियाभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

भारतपूरी तरह नाजायज है सूरज की बिजली पर सरकारी शुल्क  

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत